Khesari Lal-Raksha Gupta Bhakti Bhojpuri Gaana: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को यूं ही ट्रेंडिंग स्टार नहीं कहा जाता है। उनके गाने या फिल्म कुछ भी हो इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं। ऐसे में सावन के मौके पर उनके एक से बढ़कर एक गाने रिलीज किए जा रहे हैं, जो कि रिलीज होते ही छा जा रहे हैं। खेसारी लाल का अब नया वीडियो सॉन्ग रक्षा गुप्ता संग वायरल हो रहा है, जो कि सावन स्पेशल भोजपुरी गाना है। इस गाने के बोल ‘बम बम लागतरs’ हैं, जो कि रिलीज होते ही छा गया है।
खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता का सावन स्पेशल भोजपुरी गाना ‘बम बम लागतरs’ को सावन की शिवरात्रि के मौके पर AGS Music Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता हैं, जिन्होंने साथ में कमाल की प्रस्तुति दी है। दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स के साथ ही भक्ति भाव शानदार देखने के लिए मिल रहा है। गाने का म्यूजिक और इसके बोल कमाल के हैं, जो सीधे दिल में दस्तक दे रहे हैं। भोलेनाथ की भक्ति भाव से भरा ये भोजपुरी वीडियो सॉन्ग दर्शकों को भी खूब भा रहा है। लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘बम बम लागतरs’ के वीडियो की बात की जाए तो इसमें रक्षा गुप्ता से खेसारी सवाल करते हैं कि वो भगवा रंग के कपड़े और भोलेनाथ की भक्ति में लीन कैसे लग रहे हैं। इस पर वो उनकी तारीफ करती हुई नजर आती हैं। वीडियो में रक्षा को खेसारी की लेडी लव के रोल में देख सकते हैं। वो एकदम ही भोजपुरिया स्टाइल में नजर आती हैं। इसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिखती है, जो दर्शकों का दिल जीत रही है। आपको बका दें कि इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव के साथ ही खुशी कक्कड़ ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं।
यहां देखिए खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना
सावन के मौके पर रिलीज हो चुके ये भोजपुरी गाने
आपको बता दें कि इससे पहले खेसारी लाल सावन के मौके पर कई भोजपुरी गाने रिलीज कर चुके हैं, जिनकी खूब धूम देखने के लिए मिली है। इस साल सावन 2025 के मौके पर खेसारी लाल के ‘सावने में जा तानी देवघर’, ‘जल ढारे चल’, ‘चूड़ी हरियरकी’ और ‘पूरी दुनिया के बॉस’ जैसे भोजपुरी सावन सॉन्ग्स रिलीज हो चुके हैं। वहीं, इसके अलावा एक्टर अपनी फिल्म ‘डंस’ को भी लेकर चर्चा में हैं।