भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक जोड़ियां हैं, जिसमें कुछ टूट गई हैं तो कोई अभी भी काम कर रहा है। इसमें निरहुआ-आम्रपाली दुबे, पवन सिंह-अक्षरा सिंह और काजल राघवानी-खेसारी लाल यादव जैसे नाम शामिल हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी पहले ही टूट गई थी। इसके बाद काजल और खेसारी में भी विवाद शुरू हुआ, जो आज तक खत्म नहीं हुआ। दो साल पहले इनके बीच विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों ने दो साल तक साथ काम नहीं किया। फिर जैसे-तैसे वो एक बार फिर से साथ दिखे तो लगा कि उनके बीच पैचअप हो गया। एक स्टेज शो में काजल-खेसारी एक-दूसरे को Kiss करते हुए नजर आए थे। अब इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उनका पैचअप नहीं हुआ था।

दरअसल, दो साल पहले काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद हुआ था। फिर दोनों को साथ में नजर आना और काम करना तक बंद कर दिया था। फिर अचानक से एक दिन दोनों को स्टेज शो और अवॉर्ड शो लखनऊ में देखा जाता है, जिसके बाद फैंस कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर चल क्या रहा है। उनकी कैमिस्ट्री देख फैंस को लगा कि उनका पैचअप हो गया था। स्टेज शो में काजल को पब्लिक के सामने खेसारी का पसीना पोंछचे और गाल पर किस करते हुए देखा गया था। वहीं, खेसारी भी उन्हें किस करते दिखे थे। ऐसे में अब फिर से शुरू हुए विवादों के बीच काजल ने बिहार आज तक से बात की और उस पैचअप की खबर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि पैचअप नहीं हुआ था। पब्लित उन्हें साथ में देखना चाहती है। वहां पर उनका कुछ पर्सनल नहीं था।

खेसारी को भुला नहीं पाएंगी काजल

काजल राघवानी ने कहा कि वो खेसारी लाल से सच्चा प्यार करती थीं और कभी भी उन्हें भुला नहीं सकतीं। वो कहीं ना कहीं उनके जहन में रहेंगे। वो कहती हैं कि लेकिन, खेसारी ने उन्हें बदनाम करने के लिए जो कुछ किया उससे वो नफरत करती हैं। वो दावा करती हैं कि उन्होंने कभी भी उनके (खेसारी) बारे में गलत नहीं कहा। सब कुछ एक्टर ने ही शुरू किया है। एक्ट्रेस का मानना है कि प्यार में कितनी भी नफरत हो लेकिन, जब कोई उसे सरेआम बदनाम करने लगता है तो उसने कभी प्यार नहीं किया। काजल बॉलीवुड का उदाहरण देती हैं कि बॉलीवुड स्टार्स भी ब्रेकअप के बाद पब्लिक के लिए काम करते हैं। उनकी केमिस्ट्री के लिए करते हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ काम के बीच नहीं लाते हैं।

‘थप्पड़ मारा तो करियर खत्म…’

काजल राघवानी आगे कहती हैं कि वो यहां केवल पब्लिक के लिए हैं। लोग दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। इसका जवाब भी एक्ट्रेस देती हैं और कहती हैं कि ये संभव नहीं है। उनके साथ काम करना अब मुश्किल है। भोजपुरी एक्ट्रेस ने स्टेज को लेकर कहा कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिस पर रिएक्ट नहीं किया जा सकता है। Kiss को लेकर लोग उनसे कहते हैं कि उन्होंने थप्पड़ क्यों नहीं मारा? इस पर काजल ने कहा कि अगर उन्होंने थप्पड़ मार दिया तो करियर खत्म हो जाएगा और वो काम नहीं कर पाएंगी। अंत में वो विवादों को लेकर कहती हैं कि जिस इंडस्ट्री को उन्होंने इतने साल दिए हैं ऐसे में उसे छोड़कर अगर वो दूसरी इंडस्ट्री में जाएंगी तो उनके लिए ये काफी स्ट्रगल होगा। काफी टाइम लग जाएगा करियर बनाने में।

Screen
Screen

गौरतलब है कि काजल राघवानी ने खेसारी लाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा था कि खेसारी ने उन्हें शादी का झांसा दिया था। वो उनके साथ 5 साल तक रिश्ते में रही थीं और वो अपनी पत्नी को तलाक देने की बातें कहते थे। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।