भोजपुरी सिनेमा में बीते दिनों खेसारी लाल यादव और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड काजल राघवानी (Kajal Raghwani) काफी विवादो में रहीं। एक्ट्रेस ने ट्रेंडिंग स्टार खूब सारे गंभीर आरोप लगाए थे। भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा था कि खेसारी ने उनसे दो साल में शादी का वादा किया था। काजल उनकी पत्नी की तरह सेवा करती थीं। लेकिन, एक्टर ने उनको धोखा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि खेसारी अपने फोन में लड़कियों के न्यूड फोटोज रखते हैं। इस सब खुलासों के बाद काजल ने पवन सिंह को भी नहीं छोड़ा था और कहा था कि उन्होंने उनके साथ जबरन किसिंग सीन किया था, जो कि एक्ट्रेस की मर्जी के खिलाफ था। इन सबके बावजूद अब काजल ने पवन सिंह को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसकी वजह से वो एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।
दरअसल, पवन सिंह का बीते दिन जन्मदिन था। इस खास मौके पर पावरस्टार को भोजपुरी जगत के तमाम एक्टर्स ने बर्थडे विश किया और सोशल मीडिया पर उनके साथ पोस्ट शेयर कर ढेरों विशेज दी थी। इसी कड़ी में काजल राघवानी शामिल हैं। उन्होंने भी पवन सिंह को जन्मदिन विश किया। इस खास मौके पर भोजपुरी स्टार के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वो उनके बेहद क्लोज मस्ती मजाक करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों को ही कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। इनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने पवन को बर्थडे विश किया और ‘किंग’ बताया है। काजल की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
पवन सिंह को लेकर क्या बोलीं थीं काजल राघवानी?
बहरहाल, अगर पवन सिंह पर लगाए आरोपों पर बात की जाए तो काजल राघवानी के कुछ समय पहले ही कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसी में से एक में एक्ट्रेस को पवन सिंह को लेकर बात करते हुए देखा गया था और उनका तेवर भी बदला हुआ दिखा था। काजल ने बताया था कि वो मुंबई में एक गाने की शूटिंग कर रही थीं। उस सीन में उनके साथ पवन सिंह थे। जैसे ही गाने की शूटिंग हुई तो पवन ने गाने में किसिंग सीन की डिमांड की थी। इस पर काजल ने सवाल किया कि ये कब तय हुआ था? काजल को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस पर पवन सिंह उनकी बात पर काफी नाराज हुए थे और शूटिंग छोड़कर चले गए थे।
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया था कि पवन ने इसके लिए उन्हें काफी कुछ सुनाया था और कहा था कि अगर वो किस करेंगी तो आगे शूटिंग होगी वरना नहीं। काजल राघवानी ने बताया कि उनकी बातें सुनने के बाद उनके मन में एक ही ख्याल आया था कि कैसे लोग हैं, क्या उनके घर में मां-बेटी नहीं हैं?
इसके बाद क्या था। फिल्म के डायरेक्टर काफी उम्र के थे। उन्होंने काजल के हाथ-पैर जोड़े और पवन सिंह की डिमांड पूरी करने के लिए कहा तो वो उनको देखकर किसिंग सीन के लिए मान गई थीं। फिर पावरस्टार सेट पर वापस लौटे थे। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।