Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। कार्तिक (Kartik Aaryan)को अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ कूल अंदाज के लिए भी पसंद किए जाता है। अपनी एक्टिंग और टैलेंट के दम पर कार्तिक आर्यन घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह सोशल मीडिया( Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक की काफी तगड़ी फैंन फॉलोइंग है। अभिनेता बी टाउन के फिट अभिनेताओं में से एक हैं। वहीं एक्टर आज यानी 22 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन (Kartik Aaryan Birthday) मना रहे हैं। कार्तिक ने अपने करियर ग्राफ में बहुत सी बेहतरीन फिल्में की हैं। बीते दिनों, अभिनेता ने ‘भूल भुलैया 2’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म से कार्तिक को एक नई उड़ान मिली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले कार्तिक ने भी अपने बॉलीवुड में एंट्री से पहले काफी मेहनत की है।

कार्तिक आर्यन बिना टिकट करते थे ट्रेन में सफर

कार्तिक आर्यन ग्वालियर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं। एक्टर ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। एक्टर की माने तो वह जब अपने स्ट्रगलिंग के दिनों में मुबंई फिल्मों की तलाश में आए थे तब उनके पास पैसे नहीं हुआ करते थे। और वो अक्सर नवी मुंबई से मुंबई तक लोकल ट्रेन में बिना टिकट सफ़र करते थे। इतना ही नहीं वह लगभग 12 लोगों के साथ एक ही घर में रहते थे।

ऑडिशन से कर दिया गया था रिजेक्ट

फ्रेडी एक्टर अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार वह किसी डियोड्रेंट के लिए ऑडिशन देने गए थे, लेकिन उन्हें वहां ऑडिशन हॉल के बाहर से ही रिजेक्ट कर दिया गया था। कार्तिक को तीन साल तक चले ये रिजेक्शन बुरे लगते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और प्रयास जारी रखे।

एक्टर ने इसलिए बदला था अपना नाम

बता दें कि कार्तिक आर्यन का पहले नाम कार्तिक तिवारी (Kartik Tiwari) हुआ करता था। एक्टर ने फिल्मों में आने के लिए अपने सरनेम में बदलाव किया था। उन्होंने तिवारी हटाकर आर्यन कर लिया। कार्तिक ने साल 2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से डेब्यू किया था। इस फिल्म इन्होंने लगभग 5 मिनट बिना रुके डायलॉग बोला था, जिसकी चर्चा आज भी होती है। लव रंजन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिट साबित हुई थी।