करण जौहर नेटफ्लिक्स पर अपने नए रियलिटी शो के साथ वापस आए हैं। ‘वाट द लव’ नाम के इस शो में करण होस्ट की भूमिका में हैं। बता दें कि पिछले साल करण के जन्मदिन के मौके पर नेटफ्लिक्स ने ट्वीट करके इस शो की घोषणा की थी। हाल में ही अर्जुन कपूर ने इसका ट्रेलर साझा करते हुए, ‘मेरे जीवन का पहला ब्लाइंड डेट’ लिखा है।

क्यों खास है करण का ये नया शो: करण जौहर के इस शो में एक नई ताजगी है जिसमें ऑर्थोडॉक्स ख्यालों को चुनौती दी गई है। इस शो में हेट्रोसेक्शुअल युवाओं के साथ ही गे और लेस्बियंस को भी शामिल किया गया है। एलजीबीटीक्यू को मेनस्ट्रीम मीडिया में लाने के लिए जौहर का ये शो काफी कारगर साबित होगा।

सेलिब्रिटीज का लगेगा जमावड़ा: करण जौहर अपने सभी शोज में बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को बुलाने के लिए जाने जाते हैं। इस नए शो में भी कई नामचीन चेहरे दर्शकों को दिखाई देंगे। ट्रेलर में कई फिल्मी कलाकारों को साफ देखा जा सकता है। इनमें अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, मल्लिका दुआ, अर्जुन रामपाल, शिबानी दांदरेकर, अली फजल और सनी लियोन जैसे सितारे नजर आएंगे। ये सभी कलाकार शो में आम लोगों के साथ ब्लाइंड डेट पर जाएंगे।

लव गुरू के अवतार में होंगे करण: शो में करण लोगों को सच्चा प्यार पाने में मदद करते नजर आएंगे। वो प्रतिभागियों से बात करके उस वजह को जानेंगे जो उन्हें प्यार करने से रोक रही है। 30 जनवरी से शुरू हुए इस शो में करण जौहर के अलावा फेमस फैशन स्टाइलिस्ट मेनका हरीसिंघानी और हेयर ग्रूमिंग एक्सपर्ट शान भी नजर आएंगे जो कि प्रतिभागियों के लुक्स पर काम करेंगे। ब्लाइंड डेट पर भेजने से पहले करण लोगों की निजी परेशानियों और तनाव को कम करने की कोशिश करते नजर आएंगे।

सेलिब्रिटीज जानेंगे लोगों के प्यार करने का तरीका: लोगों के साथ ब्लाइंड डेट्स पर जाने वाले सेलिब्रिटीज के पास उन्हें जानने का मौका तो होगा ही, साथ में लोग प्यार के बारे में क्या सोचते हैं ये भी फिल्मी सितारों को पता चलेगा। अली फजल जो कि एक लड़के साथ ब्लाइंड डेट पर गए थे, उन्होंने बताया कि वो पहली बार किसी लड़के के साथ डेट पर गए थे जिस वजह से वो थोड़े नर्वस हो गए, लेकिन धीरे-धीरे मैं सहज हो गया।

बजट 2020 से जुड़े लाइव अपडेट्स, हाईलाइट्स, लाइव स्‍ट्रीम‍िंग न्‍यूज, इनकम टैक्‍स स्‍लैब अपडेट और संपूर्ण कवरेज पढ़ें।