एक्ट्रेस से राजनेता बनी दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उनका निधन हो गया है। जिसके बाद फैंस उनके निधन पर शोक व्यक्त करने लगे थे। दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके कारण उनकी मृत्यू हो गई।
हालांकि अब खबर आ रही हैं कि एक्ट्रेस की मौत की खबर महज एक अफवाह थी। दरअसल एक पत्रकार ने दिव्या स्पंदना के जीवित होने का दावा किया है साथ ही कहा है कि वे एकदम स्वस्थ हैं। इसके अलावा उसने राम्या से मुलाकात की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके अलावा तमिलनाडु कांग्रेस ने ट्वीट कर पुष्टी की है कि दिव्या स्पंदना बिल्कुल ठीक हैं।
दिव्या स्पंदना के निधन की खबर निकली फेक
दिव्या के निधन की खबर आने के बाद एक पत्रकार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं”ने अभी दिव्या स्पंदना से बात की है। वह ठीक है। वह कल बेंगलुरु लौटेंगी।” वहीं पत्रकार ने एक्ट्रेस के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “बहुत टैलेंटेड और सज्जन महिला से मुलाकात अमेजिंग रही। दिव्या स्पंदना ने जिनेवा में डिनर किया। हमने बेंगलुरु के बारे में कई चीजों पर चर्चा की।”
इसके अलावा तमिलनाडु कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में कहा गया है कि “हमारी प्रिय पूर्व सोशल मीडिया चेयरपर्सन दिव्या स्पंदना बिल्कुल ठीक हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरें सिर्फ अफवाह है और कुछ नहीं। टीवी चैनल की खबरें 100% गलत हैं।”
कौन हैं दिव्या स्पंदना
बता दें कि दिव्या स्पंदना एक कन्नड़ एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 19 नवंबर 1982 को हुआ था। दिव्या को ऑनस्क्रीन राम्या के नाम से जाना जाता है। राम्या ने कई बेहतरीन कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, एक उदय पुरस्कार और एक कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं राम्या ने करीब 10 साल पहले ही फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था और राजनीति में आ गई थीं। 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव लड़ीं लेकिन मामूली अंतर से हार गईं। साल 2017 में उन्हें कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम का हेड बना दिया गया था। हालांकि अब वह इस पद पर नहीं हैं।
