Deepika Padukone and Kangana Ranaut Sister Rangoli: कंगना रनौत की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म के टाइटल को लेकर मनोवैज्ञानिकों ने आपत्ति जताई है। इस विवाद पर कंगना रनौत की बहन ने भी चुप्पी तोड़ी है। इसके अलावा कंगना की बहन रंगोली ने दीपिका पादुकोण पर भी निशाना साधा है। दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन TLL ने भी फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया था।
रंगोली चंदेल दीपिका पादुकोण के मेंटल हेल्थ पर काम कर रहे TLL फाउंडेशन को रिप्लाई देते हुए कई ट्वीट किये हैं। रंगोली ने एक ट्वीट में लिखा- ‘फिल्म की कहानी और इसके किरदार के बारे में हम खुलासा नहीं कर सकते हैं। हम फिल्म रिलीज के लिए सर्टिफिकेट जरूर लेंगे।’ रंगोली ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- ‘आप करणी सेना न बनें। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आप इस फिल्म को जरूर पसंद करेंगे।’
रंगोली ने इसके बाद दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप पर भी कमेंट किया। रंगोली ने लिखा- ‘दीपिका पादुकोण ब्रेकअप के बाद कई साल तक डिप्रेशन में रही थीं। आज वह हंसी-खुशी शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। वहीं कंगना झांसी की रानी के बाद मेंटल का टाइटल भी गौरव के साथ कैरी कर रही हैं। मैं निवेदन करती हूं कि इस शब्द के साथ शर्मिंदगी को खत्म कर दें।’
बता दें कि कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘मेंटल है क्या’ को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म में अमायरा दस्तूर, अमृता पुरी और जिम्मी शेरगिल भी लीड भूमिका में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो कर सकते हैं। फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।