लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज यानी 4 जून को जारी कर दिए जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई है। इस बार कई सेलेब्स भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे हैं। इसमें बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के नाम शामिल हैं। इनमें से बहुत से ऐसे सितारे हैं, सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। और इस बार भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं, जिनकी किस्मत दांव पर लगी हुई है। अब जनता इन सितारों को फिल्मी पर्दे की तरह ही बतौर लीडर अपनाती है या नहीं इस ये तो वक्त के साथ ही पता चलेगा।
कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल की मंडी सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर एक्ट्रेस का मुकाबला कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के साथ है। कंगना रनौत पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वह तकरीबन 42 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें पद्मश्री, 4 नेशनल अवॉर्ड और 5 फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं।
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं। वह 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। फिर वे राज्य सभा की भी सदस्य बनीं। साल 2014 में पहली बार मथुरा से लोकसभा चुनाव जीतीं थीं। इसके बाद वह साल 2019 में दोबारा इसी सीट से सांसद चुनी गईं। हेमा मालिनी ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पद्मश्री और फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
अरुण गोविल
अरुण गोविल पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। 1987 में उन्हें रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम निभाकर घर-घर में लोकप्रियता हासिल हुई थी। वह 16 टीवी शोज और करीब 39 फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह मेरठ से भाजपा की सीट पर चुनावी मैदान में हैं।
रवि किशन
रवि किशन ने पहली बार साल 2014 में कांग्रेस के टिकट से जौनपुर से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। इसके बाद वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए और 2019 के चुनाव में गोरखपुर की सीट से सपा उम्मीदवार को हरा दिया था।
मनोज तिवारी
भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी ने पहली बार 2009 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हुए और नॉर्थ दिल्ली से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा ज्वाइन की थी। वह इस नई दिल्ली के उपचुनाव में खड़े हुए थे लेकिन हार गए थे। 2009 और 2014 में शत्रुघ्न को बिहार की पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा गया था और दोनों बार वे जीते थे। वहीं 2019 के जनरल इलेक्शन में भाजपा की तरफ से टिकट ना मिलने पर एक्टर TMC में शामिल हो गए। 3 साल बाद वे 2022 में TMC से जुड़ गए। साल 2024 में वह पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से मैदान में हैं।
पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने साल 2014 में भाजपा ज्वाइन करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2024 के चुनाव में पार्टी ने उन्हें आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने टिकट लौटा दिया और काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
निरहुआ
भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने साल 2019 में भाजपा का दामन थामा था। इसी सा वह आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि वे हार गए थे। इस बार भी वह भी लोकसभा चुनाव में वह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, वह आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।