बॉलीवुड की पार्टीज हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर पर दीवाली की ग्रैंड पार्टी रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, काजोल, रवीना टंडन, अभिषेक बच्चन समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। एक्टर्स ने इस पार्टी में जमकर मस्ती की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
काजोल और माधुरी ने साथ में डांस भी किया, जिसका वीडियो काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा,”ओरिजिनल डांसिंग क्वीन के साथ। माधुरी थैक्यू मुझे इतनी मस्ती करवाने के लिए। और मनीष मल्होत्रा ये संभव करने के लिए तुम्हारा भी धन्यवाद। सभी को दीवाली की पहले से बधाई।”
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, सुहाना खान, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा,कियारा आडवाणी, कृति सेनन, वरुण धवन,नोरा फतेही, अनन्या पांडे,सारा अली खान, विकी कौशल, कटरीना कैफ भी इस पार्टी में पहुंचे। पार्टी के होस्ट मनीष मल्होत्रा ब्लू रंग के कुर्ते के साथ काले रंग की जैकेट और पैंट में फेस्टिव लुक में नजर आए।
हमेशा की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय देसी लुक में दिखीं। उन्होंने लाइट पिंक रंग का सूट पहना था और उनके साथ अभिषेक लाल रंग के कढ़ाई वाले कुर्ते पजामे में दिखे। रवीना टंडन ने डार्क ग्रीन रंग का सूट पहना था। ऐश्वर्या और रवीना ने साथ में कई सेल्फी भी लीं।
कटरीना का इंडियन लुक फैंस को कापी पसंद आ रहा है। उन्होंने सी-ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी और उनके साथ विकी काले रंग का कुर्ते में दिखे। काजोल ने ब्लैक और स्किन कलर की शिमरी साड़ी पहनी थी, माधुरी भी स्काई ब्लू रंग की शिमर वाली साड़ी में दिखीं।
सुहाना अली खान और जान्हवी कपूर भी इंडियन फेस्टिव लुक में दिखे। जान्हवी ने हरे रंग का ग्लिटरी लहंगा पहना था, उनकी बहन खुशी ने भी सफेद रंग पर मल्टीकलर की कढ़ाई वाली साड़ी पहनी थी। सुहाना ने सिक्वेंस वर्क वाली स्किन कलर की साड़ी में अपना स्टाइलिश लुक फ्लॉन्ट किया।