27 अक्टूबर को मुंबई में जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस फिल्म महोत्सव के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया आई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से इस इवेंट में चार चांद लगा दिए। प्रियंका चोपड़ा ने सफेद हॉल्टरनेक टोनी वार्ड कॉउचर का गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा की वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में प्रियंका को पैपराजी के सामने पोज देते देखा गया। सभी पैपराजी एक्ट्रेस को देख काफी खुश थे और उन्हें कह रहे थे, “भारत में आपका स्वागत है।” एक्ट्रेस ने अपने Jio MAMI Mumbai Film festival लुक से सबको कायल कर दिया है।

प्रियंका ने भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट।” जैसे ही उन्होंने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाली, फैंस के कमेंट्स का तांता लग रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ग्लोबल स्टार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस फिल्म फेस्टिवल में सोनम कपूर, अवनीत कौर, राशि खन्ना, सई मांजरेकर, सनी लियोनी, तारा सुतारिया, तेजस्वी प्रकाश, पलक तिवारी, भूमि पेडनेकर, शोभिता धुलिपाला, राजकुमार राव, कमल हासन, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अदिति राव हैदरी, कोंकणा सेन समेत अन्य भी शामिल हुए।

MAMI के इस साल के एडिशन की शुरुआती फिल्म हंसल मेहता की स्पाई थ्रिलर The Buckingham Murders के साथ हुई। जिसमें करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस साल स्क्रीन होने वाली अन्य फिल्मों में अपर्णा सेन की ‘द रेपिस्ट’ भी है, जिसमें कोंकणा सेनशर्मा और अर्जुन रामपाल हैं। इसके अलावा अनुराग कश्यप की सनी लियोन और राहुल भट स्टारर क्राइम थ्रिलर ‘कैनेडी’ भी इसमें शामिल है। वरुण ग्रोवर की निर्देशित पहली फिल्म ‘ऑल इंडिया रैंक’ भी इसमें शामिल है।