शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ आज 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘जवान’ का जादू एसआरके के फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटर के बाहर आकर हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है।
फिल्म कई गंभीर मु्द्दों पर बनी है। फिल्म के डायलॉग्स और गानों पर दर्शक सीटियां बजा रहे हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म का शो सुबह 5 बजे से शुरू हुआ है। इसके अलावा जवान का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा की इस फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग कर डाली है।
जवान का पहले दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की ‘जवान’ ने पहले दिन 75-80 करोड़ का कलेक्शन किया है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ‘जवान’ ने दुनियाभर में 135 से 150 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसमें फिल्म ने हिंदी भाषा में 71.00 से 84.50 करोड़ रुपये और साउथ भारत सहित अन्य भाषाओं में 84.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
हालांकि यह अभी फिल्म के शुरुआती आंकड़े हैं। अगर ऐसा ही कलेक्शन रहा तो ये फिल्म वीकेंड तक 300 करोड़ के क्लब के करीब पहुंच जाएगी। इस कलेक्शन के साथ शाहरुख खान अपनी ही फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। क्योंकि पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं जवान ने 75 करोड़ का बिजनेस किया है।
लीक हुई शाहरुख खान की जवान
वहीं कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जवान का एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक हो गया है। जिसे लोग टैलीग्राम और टोरेंट साइट से डाउनलोड कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा, संजय दत्त और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका की छोटी सी भूमिका की काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा नयनतारा और शाहरुख खान की केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है।
