15 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा और देशभर में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हर कोई भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबा नजर आएगा, ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी फिल्में और सीरियल के बारे में भी बताने जा रहे हैं जो श्रीकृष्णा पर आधारित हैं।

श्रीकृष्णा

सबसे पहले हम आपको डीडी नेशनल के ‘श्रीकृष्णा’ शो के बारे में बताने जा रहे हैं जो 1993 में प्रसारित हुआ था। इसमें अभिनेता स्वप्निल जोशी ने किशोर कृष्ण की भूमिका निभाई थी। ये शो भागवत पुराण और भगवद गीता की कहानियों का रूपांतरण था। ये सीरीज आपको जियो हॉटस्टार और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले पर मिल जाएगा।

ओएमजी

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘ओएमजी – ओह माय गॉड!’ दर्शकों की पसंदीदा फिल्म रही है। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और मिथुन चक्रवर्ती थे और ये फिल्म भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित है। ये फिल्म आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

कृष्णा आयो नटखट नंदलाल

ये एक कार्टून सीरीज थी जो बच्चों के बीच खूब लोकप्रिय हुई। 2006 में रिलीज हुई ये एनिमेटेड फिल्म कृष्ण भक्तों खासकर बच्चों को खूब पसंद आई। ये आपको अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर मिल जाएगा।

कृष्णा और कंस

ये एक एनिमेटेड फिल्म है, जो 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम वेटुरी ने किया था और अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो ये अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर उपलब्ध है।

‘कार्तिकेय 2’

‘कार्तिकेय 2’ रहस्य से भरी एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसने 70वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में बेस्ट तेलुगु फिल्म का पुरस्कार जीता है। ‘कार्तिकेय 2’ प्राचीन भारत में शक्ति और भगवान श्री कृष्ण के चमत्कारों की कहानी दिखाती है। इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं।

राधा कृष्ण

2018 में शुरू हुआ ये शो राधा और कृष्ण के बीच के बंधन को दर्शाता है और साथ ही जीवन के कई सबक भी सिखाता है। ये शो अब डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

महाभारत

1988 से 1990 तक प्रसारित होने वाला ये सबसे लोकप्रिय शो ‘कुरुक्षेत्र युद्ध’ के पीछे के कारणों पर आधारित है और इसने कम समय में ही महत्वपूर्ण लोकप्रियता हासिल कर ली थी। अब अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो Zee5 पर देख सकते हैं।

जय श्रीकृष्णा

ये 90 के दशक के बच्चों का फेवरेट हुआ करता था, क्योंकि श्री कृष्ण के जीवन के बारे में बहुत कुछ दिखाया गया था। उनके जन्म से लेकर मथुरा और द्वारका के राजकुमार बनने तक सब कुछ इसमें दिखाया गया था। इस धारावाहिक में कृष्ण भगवान की तमाम लीलाओं को दिखाया गया था। इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।