टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह पर दुखों का पहाड़ टूटा है। अभिनेत्री को लेकर दुखद खबर सामने आ रही है कि उनकी इकलौती बेटी का निधन हो गया है। उनकी बेटी नाम मिहिका शाह था। वो बहुत कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गईं। इस दुखभरी खबर के बारे में खुद एक्ट्रेस दिव्या सेठ ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की बेटी की मौत अचानक से हुई है। बताया जा रहा है कि 5 अगस्त को उन्हें अचानक से बुखार आया और फिर दौरा पड़ा था। इसके चलते उनका निधन हो गया।

दिव्या सेठ ने बेटी की मौत की जानकारी फेसबुक पर पोस्ट शेयर करके दी है। उनकी ये पोस्ट बेटी के निधन के बाद प्रेयर मीट की है। इस पोस्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि 5 अगस्त, 2024 को मिहिका का निधन हुआ है। मौत की वजह को लेकर कहा जा रहा है पहले बुखार आया और फिर दौरा। हालांकि, उनके निधन की वजह की ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है।

दिव्या की मौत की जानकारी मिलने के बाद फैंस और उनके चाहने वाले शोक जता रहे हैं। उनके करीबियों ने भी पोस्ट पर कमेंट कर दुख व्यक्त किया है। इस दौरान उनसे लोगों ने सवाल भी किया कि ये सब कैसे और क्या हो गया। हालांकि, लोगों के इस सवाल पर एक्ट्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

सुष्मा सेठ की बेटी हैं दिव्या

अब अगर दिव्या सेठ के बारे में बात की जाए तो वो बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनकी मां सुष्मा सेठ हैं। वो अपने जमाने की लेजेंड एक्ट्रेस रही हैं। बताया जाता है कि दोनों ही मां-बेटी का बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ गहरा कनेक्शन है। दिव्या को एक्टर अपना एक्टिंग गुरु मानते हैं। दिव्या की मां एक्टर के साथ ‘कभी खुशी कभी गम’ में भी काम कर चुकी हैं। वहीं, दिव्या शाहिद कपूर की ‘जब वी मेट’ में नजर आ चुकी हैं।