बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) इन दिनों अपने नए रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ऋतिक, सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं और ये रिश्ता इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बना हुआ है। सबसे पहले दोनों को एक साथ मुंबई में डिनर डेट पर देखा गया था, तब से लेकर अब तक सबा हर मौके, हर इवेंट पर ऋतिक के साथ नजर आती हैं। दोनों हाथों में हाथ डाले हुए अपने रिश्ते को जाहिर करते हैं, हालांकि किसी ने भी इस रिश्ते को लेकर बात नहीं की है। लेकिन अब लग रहा है कि दोनों ने रिश्ते को आगे ले जाने का फैसला ले लिया है।

एक साथ मूव इन करने वाला है कपल
इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मूव इन करने वाले हैं। ऋतिक के करीबी ने ये जानकारी दी है कि दोनों कई दिनों से इसे लेकर प्लानिंग कर रहे हैं। खबर है कि दोनों मुंबई में मन्नत नाम की बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट में एक साथ रहने का प्लान बना रहे हैं। बिल्डिंग का सबसे ऊपर के दो फ्लोर पर रेनोवेशन चल रहा है, जिसमें ये कपल जल्द शिफ्ट होने वाला है।

97.50 करोड़ में खरीदे दो अपार्टमेंट
रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन ने ये दोनों अपार्टमेंट करीब 100 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। जो 3 तीन फ्लोर पर बने हैं। अपॉर्टमेंट्स कुल 38,000 वर्ग फुट में फैले हुए हैं। ऋतिक के ये डुप्लेक्स 15वें और 16वें फ्लोर पर बने हैं। एक अपार्टमेंट के लिए एक्टर ने 67.50 करोड़ और दूसरे के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हं आखिरी बार फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था। फिल्म को पुष्कर-गायत्री ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में ऋतिक के साथ राधिका आप्टे, रोहित सराफ, योगिता बिहानी और शारिब हाशमी के साथ सैफ अली खान भी अहम किरदार में थे।

ये फिल्म साल 2017 में आई इसी नाम की तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। जिसमें आर. माधवन, विजय सेतूपति मुख्य भूमिका में थे। ऋतिक रोशन जल्द ही अगली फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं, ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।