अभिनेता ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो अपनी फोटोज या वीडियोज शेयर करते नजर आते हैं। इसी के साथ वो किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में भी बने रहते हैं। इसी बीच शुक्रवार रात उन्हें मुंबई के एक रेस्तरां में देखे गया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें ऋतिक रोशन एक महिला का हाथ पकड़े हुए बांद्रा प्रतिष्ठान से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है।
पब्लिक प्लेस पर ऋतिक रोशन ‘मिस्ट्री वुमन’ का हाथ पकड़े हुए नजर आए, जिसे पैपराज़ी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। ये फोटोज और वीडियोज जमकर इंटरनेट पर वायरल होने लगी और लोग ये जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं कि आखिर ये ‘मिस्ट्री वुमन’ है कौन? इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन ने सफेद टी-शर्ट, नीली जैकेट और सफेद पैंट पहनी हुई है, वहीं मिस्ट्री वुमन ने ब्लैक टॉप और वाइड लेग पैंट पहना हुआ है।
इस ‘मिस्ट्री वुमन’ के साथ ऋतिक रोशन को देख यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। ऋतिक के फैन्स ने उनके इस महिला को देख पहचान के बारे में अनुमान लगाना शुरू कर दिया। कई लोग ने कहा कि अभिनेता सबा आजाद के साथ हैं। तो किसी ने कमेंट में लिखा है ‘क्या वो उनकी नई प्रेमिका है’।
वीडियो में दिख रहा है कि ऋतिक को फोटोग्राफर्स के मौजूद होने से कोई ऐतराज नहीं था। वह रेस्तरां से बाहर निकला और अपनी प्रतीक्षा कार की ओर चल दिया, कभी भी महिला का हाथ नहीं छोड़ा, यहां तक कि उसने उसे कूदने में भी मदद की। गाड़ी से निकलने से पहले, ऋतिक ने भी उपस्थित फोटोग्राफरों का हाथ हिलाना सुनिश्चित किया।
बता दें, सुजैन खान से अलग होने के बाद ऋतिक ने काफी हद तक रिश्ते की अटकलों से परहेज किया है। दोनों की शादी साल 2000 में हुई और साल 2014 में दोनों अलग भी हो गए थे। इस शादी से उनके दो बेटे हिरदान और हरेन हैं। वहीं सुजैन खान को बिग बॉस के पूर्व पकंटेस्टेंट एली गोनी के चचेरे भाई अर्सलान गोनी के साथ देखने के बाद दोनों के बीच रिश्ते की अफवाह भी फैलने लगी थी।
ऋतिक रोशन के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2019 की हिट एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘वॉर’ में देखा गया था। वहीं अब उनके पास पाइपलाइन में ‘कृष 4’ और दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ है।