पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कॉमेडी की क्वीन कही जाने वाली भरती सिंह अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
इसके अलावा वह अपने डेली व्लॉग भी यूट्यूब पर साझा करती हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि भारती सिंह दोबारा मां बनने जा रही हैं। दरअसल हाल ही में कॉमेडिय ने एक व्लॉग शेयर किया है।
जिसमें वह टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम जैस्मिन भसीन के साथ नजर आ रही हैं। इसी बीच जैस्मिन ने भारती की प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दिया है। जिसके बाद से कयास लागए जा रहे हैं कि भारती दोबारा मां बनने वाली हैं।
दोबारा मां बनने वाली हैं भारती सिंह
दरअसल हाल ही भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल लाइफ ऑफ लिंबाचिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जैस्मीन की भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर की विजिट को दिखाया गया है। वीडियो में जैस्मीन भारती के बेटे गोले के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच भारती जैस्मिन से कहती हैं कि “यार जल्दी शादी कर ले।”
इस पर जैस्मिन भारती से कहती हैं कि “भारती पहले आप दूसरा बेबी करो। गोला के लिए जल्दी छोटा भाई या बहन ले आओ।” अब जैस्मिन की इसी बात के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि भरती सिंह दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं। हालांकि भरती या हर्ष की तरफ से अभी तक इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि भारती सिंह ने साल 2022 में अपने बेटे लक्ष्य को जन्म दिया था। लक्ष्य को भारती और हर्ष प्यार से गोला बुलाते हैं।
भारती सिंह का करियर
बता दें कि भारती सिंह ने साल 2008 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ सीजन 4 से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। 2009 और 2010 में वह कॉमेडी सर्कस का भी हिस्सा बनी थीं। इसके बाद भारती साल 2011 में पंजाबी फिल्म ‘एक नूर’ में नजर आई थीं। साल 2012 उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और 2013 में कन्नड़ फिल्म ‘रंगन स्टाइल’ में भी काम किया। भारती सिंह ने करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एक कैमियो भूमिका निभाई। गौतलब है कि भारती ने साल 2017 में हर्ष से शादी की थी।