CSK vs RCB 2023: आईपीएल 2023 में कल का मैच बहुत इंट्रेस्टिंग था और लोगों की रुचि इसलिए भी ज्यादा थी क्योंकि एक तरफ विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु थी और दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स थी। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में था और जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा। इस दौरान कैमरा भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तरफ गया तो वो भी हैरान दिखीं। अनुष्का का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।
अनुष्का शर्मा अपने पति और RCB के कैप्टन विराट कोहली का सपोर्ट करने आई थीं। वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा ने धोनी के लिए गूंज रहे नारों पर कहा- ‘They Love Him’ वो (फैंस) उनसे (धोनी से) प्यार करते हैं।
ट्विटर पर Cricket Country के नाम से बने पेज ने अनुष्का शर्मा का वीडियो शेयर किया है। महेंद्र सिंह धोनी 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और 1 बॉल पर एक नाबाद रन बनाया, लेकिन धोनी का क्रीज पर आना ही फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
यहां देखिए वायरल वीडियो
कैसा रहा CSK और RCB का मैच
IPL 2023 के 24वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए और 227 रनों का लक्ष्य दिया। मगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 विकेट के नुकसान पर 218 रन ही बना पाई और 8 रनों से मैच हार गई। जब विराट कोहली आउट हुए तब भी अनुष्का शर्मा काफी उदास दिखी थीं और वो तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।