बेडरूम जैसा कम्पार्टमेंट, 2 घंटे 15 मिनट में मुंबई से दिल्ली का सफर वो भी पूरी प्राइवेसी के साथ… प्राइवेट जेट अपनी इन्हीं खासियत की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स के पसंदीदा हैं। चलिए आपको बताते हैं इस लक्ज़री सफर के बारे में, कैसे इसकी टिकट्स मिलती हैं, क्या-क्या सुविधाएं इसमें होती हैं और क्या आम लोग इसमें सफर कर सकते हैं?

सेलेब्रिटी चार्टर फ्लाइट्स की खासियत

हाल ही में जब संजय कपूर की प्रेयर मीट थी तब कपूर फैमिली– करिश्मा कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान मुंबई से दिल्ली प्राइवेट जेट से जाते नजर आए थे। मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर अक्सर पपराज़ी इन सेलेब्स को प्राइवेट जेट के लिए जाते हुए कैप्चर करते हैं।

The Hollywood Reporter India से बातचीत में Skyline Charters की डायरेक्टर मारिया चार्ल्स ने बताया कि क्या है प्राइवेट जेट्स की खासियत और क्यों बॉलीवुड स्टार्स के लिए ये पहली पसंद है। उन्होंने ये भी बताया कि किन सुविधाओं के साथ और कितनी लागत में ये सेलेब्स प्राइवेट जेट्स में सफर करते हैं।

‘फोन पर बोलना बंद करो’, अमिताभ बच्चन की साइबर क्राइम कॉलर ट्यून पर भड़की लड़की तो बिग बी ने दिया जवाब- सरकार को…

कौन-सी जेट बॉलीवुड सेलेब्स के बीच सबसे पॉपुलर?

मारिया ने बताया बॉलीवुड सेलेब्स के बीच सबसे ज्यादा डिमांड में है Legacy 600 Executive Jet- यह एक 13-सीटर विमान है जिसमें 2 पायलट और 1-2 केबिन क्रू रहते हैं। इस जेट की खास बात है कि इसमें दो कम्पार्टमेंट्स होते हैं, जिनमें से एक को बेड में बदला जा सकता है। पर्दों से अलग किया गया यह एरिया सेलेब्स को प्राइवेट माहौल देता है।

प्राइवेट जेट्स इसलिए भी पॉपुलर हैं कि अचानक सेलेब्स को कहीं जाना हो तो टिकट्स की टेंशन नहीं, फ्लाइट की टाइमिंग की चिंता नहीं बल्कि अपनी सुविधा और टाइम के हिसाब से सेलेब्स सफर कर सकते हैं।

प्राइवेट जेट के लिए कितनी पहले करनी होती है बुकिंग?

मारिया ने बताया, “कोई समय सीमा नहीं है। हमने 2 घंटे के अंदर भी फ्लाइट एक्टिवेट की है। बस पायलट को बुलाना होता है, एयरक्राफ्ट को फ्यूल करना होता है और केटरिंग ऑर्डर करनी होती है। अगर सबकुछ उपलब्ध है, तो तुरंत उड़ान भरी जा सकती है।”

‘यहां भी मोदी घुसा दो’, ‘सितारे जमीन पर’ में पीएम का Quote डालने पर भड़के ध्रुव राठी- देश को नॉर्थ कोरिया…

प्राइवेट जेट के लिए कितनी जल्दी पहुंचना होता है एयरपोर्ट?

प्राइवेट टर्मिनल की वजह से सेलेब्स को आम भीड़ से नहीं जूझना पड़ता है। इसलिए डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए 30 मिनट पहले पहुंचना पर्याप्त है, वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 45 मिनट पहले पहुंचना होता है। मारिया ने बताया कि कई बार स्पेशल केस में सिर्फ 15 मिनट पहले पहुंचना भी चल जाता है।

कमर्शियल एयरलाइंस जहां 2–3 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होता है। वहीं प्राइवेट जेट में इसकी छूट होती है।

लगेज से लेकर खाने तक – प्राइवेट जेट में हर चीज़ VIP

मारिया ने बताया कि यात्रियों का सामान पहले से एयरक्राफ्ट में भेज दिया जाता है। एयरपोर्ट स्टाफ खुद सारा लगेज मैनेज करता है। सेलेब्स को उनके डेस्टिनेशन के हिसाब से खाना उपलब्ध कराया जाता है।

‘4 साल से बंद थी भाई से बातचीत’, संजय कपूर की मौत के बाद बहन को हुआ पछतावा, किया चौंकाने वाला खुलासा

प्राइवेट जेट में सफर करने में खर्च कितना आता है?

मारिया चार्ल्स ने बताया,
“मुंबई से दिल्ली का राउंड ट्रिप लगभग 4 घंटे 30 मिनट का होता है। ऐसे में एक XL से लेकर Legacy जेट का चार्टर ₹18 लाख से ₹30 लाख + GST तक आता है।”

क्यों चुनते हैं सेलेब्स प्राइवेट जेट?

प्राइवेट जेट से समय की बचत होती है, प्राइवेसी मिलती है और भीड़ से बचाव होता है। सेलेब्स के लिए प्राइवेट जेट्स में सफर करना एक स्टेटस सिंबल भी है। साथ ही शूटिंग शेड्यूल, इवेंट्स और पर्सनल कमिटमेंट्स बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाती है।

इन सेलेब्स के पास हैं खुद के जेट

कई सेलेब्स तो ऐसे हैं जिनके पास खुद के जेट हैं, इन सेलेब्स में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, सैफ अली खान, शिल्पा शेट्टी, अल्लू अर्जुन, माधुरी दीक्षित, नयनतारा, चिरंजीवी, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण शामिल हैं।

‘मुझे वो खलने लगा था’, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में क्यों नहीं नजर आते अली असगर? कहा- हफ्ते में 4 दिन…

क्या आम लोग कर सकते हैं प्राइवेट जेट में सफर?

हां, आम लोग भी प्राइवेट जेट में सफर कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें और खर्च शामिल है। आजकल कई चार्टर कंपनियाँ “pay-per-use” या “group booking” जैसे विकल्प भी देती हैं, जिससे प्राइवेट फ्लाइंग आम लोगों के लिए भी accessible हो गई है।

आप Skyline Charters, JetSetGo, Club One Air, JetSmart आदि की वेबसाइट या फोन पर सीधे बुकिंग कर सकते हैं।

क्या प्राइवेट जेट की टिकट तुरंत मिल जाती है?

आप एक भरोसेमंद चार्टर कंपनी से बुक कर रहे हैं, जैसे Skyline Charters, JetSetGo, Club One Air आदि तो टिकट्स आमतौर पर तुरंत मिल जाती हैं। इसके अलावा ये भी जरूरी है कि जेट और क्रू उस समय उपलब्ध हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से स्लॉट मिलना भी जरूरी है, इसके अलावा मौसम भी ठीक हो।

‘बुड्ढा सठिया गया है’ बोलने वाले को अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब, यूजर बोला: सॉलिड गांजा फूंकते हो सर

Skyline Charters की डाइरेक्टर Maria Charles के मुताबिक:
“हमने 2 घंटे में भी फ्लाइट activate की है। बस पायलट को बुलाना होता है, फ्यूलिंग करनी होती है, और खाना ऑर्डर करना होता है।”

इसके अलावा अगर आप सस्ती टिकट हासिल करना चाहते हैं तो “Empty Leg Flights” पर नज़र रखें, ये वो फ्लाइट्स होती हैं जो एक साइड खाली लौट रही होती हैं, और इसमें टिकट बहुत सस्ते में मिल जाती हैं, कभी-कभी 18-20 लाख की टिकट सिर्फ ₹1–2 लाख में मिल जाती हैं।