भारत के लिए रविवार का दिन बेहद ही खास रहा और इसकी शाम और भी बेहतरीन रही। बीते दिन भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ। इस दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया और बड़ी विक्ट्री हासिल की। इसमें क्रिकेटर विराट कोहली ने धुआंधार पारी खेली और अपना 51वां शतक पूरा किया। उन्होंने 111 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। इस शानदार पारी और जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने पति पर जमकर प्यार लुटाया। उन्होंने उनके लिए पोस्ट शेयर की। वहीं, क्रिकेटर का भी रिएक्शन वायरल हो रहा है।
भारत की जीत के बाद एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही उन्होंने हसबैंड की तारीफ की। अभिनेत्री ने इस जीत के बाद पति पर प्यार लुटाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट की स्टेडियम से फोटो शेयर की है, जिसे टीव से कैप्चर किया गया है। इस फोटो में विराट को थंब दिखाते हुए देखा जा सकता है। इसे साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस एक हार्ट वाली और दो हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है।
जहां अनुष्का शर्मा ने विराट पर प्यार लुटाया है वहीं क्रिकेटर का भी रिएक्शन वायरल हो रहा है। विराट शतक लगाने के बाद गले में पहनी इंगेजमेंट रिंग को बार-बार चूमते हुए नजर आए थे। अब उनकी वही प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे लेकर फैंस का मानना है कि ये अनुष्का के लिए प्यार लुटाने का उनका अपना स्पेशल तरीका है। ये कोई पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिएक्शन वायरल हुआ है। इससे पहले भी खेले गए मैचों में दोनों के रिएक्शन चर्चा में रह चुके हैं।
विराट कोहली ने बनाया रिकॉर्ड
आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाए खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस मैच में शतकीय पारी तो खेली साथ ही वनडे में 14 हजार रन के आंकड़े को भी पार कर लिया है। वनडे फॉर्मेट में ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद वह दूसरे और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में विराट और सचिन के साथ श्रीलंका के कुमार संगाकारा भी लिस्ट भी शामिल हैं। इसके अलावा विराट ने आईसीसी इवेंट ने सचिन तेंदुलकर के 23 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने की भी बराबरी कर ली है।
विदेश में शिफ्ट हुईं अनुष्का शर्मा?
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा अक्सर चर्चा में रहती हैं कि वो लंदन में हमेशा के लिए शिफ्ट हो गई हैं। विराट और अनुष्का को लेकर कई बार खबर सामने आ चुकी है कि दोनों लंदन में शिफ्ट हो गए हैं। बेटे अकाय के जन्म के बाद एक्ट्रेस इंडिया में बहुत कम दिखाई देती हैं। आखिरी बार उन्हें प्रेमानंद महाराज के दरबार में देखा गया था। हालांकि, दोनों स्टार्स ने कभी कंफर्म नहीं किया कि वो लंदन में शिफ्ट हुए हैं या नहीं।
इसके साथ ही अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वो लंबे समय के बाद फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं। ये महिला क्रिकेट में सबसे सफल तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।