ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने फिल्म ‘फाइटर’ के गाने भी रिलीज किए हैं जिन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय नजर आने वाले हैं।
फिल्म के बारे में दर्शक अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं। ऐसे में हम आपको स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि फाइटर में काम करने वाले इन स्टार्स को कितनी फीस मिली है।
ऋतिक रोशन
फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। वह स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। ‘टॉकीज कॉर्नर’ की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन इस फिल्म के लिए 50 करोड़ चार्ज कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण
वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म में दीपिका स्क्वाड्रन लीडर मिनल राठौर के रोल में हैं। फिल्म में दीपिका का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा है। वह बीते साल शाहरुख खान की पठान और जवान में नजर आई थीं।
अनिल कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर हाल ही में ‘एनिमल’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। अब वह फाइटर में नजर आने वाले हैं। वह इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका के सीनियर यानी ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह का रोल प्ले करते दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के लिए एक्टर ने 5-7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
करण सिंह ग्रोवर
एक्टर करण सिंह ग्रोवर काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म में वो स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म के लिए एक्टर ने 2 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।
अक्षय ओबेरॉय
फिल्म ‘फाइटर’ में पायलट के रोल में नजर आने वाले अक्षय ओबेरॉय को फीस के लिए 1 करोड़ दिए गए हैं। अक्षय ओबेरॉय फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर बशीर खान का किरदार निभा रहे हैं।