बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सुजैन खान से अलग होने के बाद से ऋतिक रोशन अब सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर कई बार इवेंट्स और पार्टीज में एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया है।

इतना ही नहीं इस जोड़ी को अक्सर साथ में समय बिताते हुए भी देखा जाता है। हाल ही में दोनों को नीता और मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में भी साथ स्पॉट किया गया था। जहां उनके लुक की काफी चर्चा की गई थी।

अब अपने स्टाइलिश लुक के चलते सुर्खियों में बने रहने वाले ऋतिक रोशन एकबार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। खबर है कि ऋतिक रोशन ने अपनी पत्नी सबा आजाद के लिए मुंबई में 50 करोड़ का घर खरीदा है। जिसमें वह सबा के साथ लिव इन में रहने जा रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने खरीदे नए घर

हॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन ने शादी करने से पहले सबा आजाद के साथ रहने के लिए एक नया घर खरीदा है। खबरों की मानें तो ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक और सबा की साथ में रहने की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले भी दोनों एक साथ रहने की प्लानिंग कर चुके हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ऋतिक रिशन ने 100 करोड़ रुपये भी इन्वेस्ट किए हैं। ऋतिक रोशन ने दो अपार्टमेंट लिए हैं जो एक ही बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर हैं। ये फ्लैट उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके की मन्नत नाम की बिल्डिंग में खरीदे हैं, जिसका रेनोवेशन वर्क भी शुरू हो चुका है।

ऋतिक रोशन ने दी सफाई

हालांकि ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि यह सब झूठ है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैं यह बात समझता हूं कि मैं हमेशा चर्चा का विषय रहूंगा, लेकिन सबसे अच्छा यह होगा कि हम गलत जानकारियों से दूर रहें।