Latest Bollywood Celebs Photos And Videos: आज 14 मार्च को देशभर में होली का फेस्टिवल बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी जमकर इस त्योहार को एन्जॉय कर रहे हैं। बी-टाउन के कई सेलेब्स ने फैंस को होली की बधाई दी है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। सिर्फ इतना ही नहीं, कुछ सेलेब्स तो रंगों में रंगे हुए भी नजर आए। वहीं, आरती सिंह शादी के बाद अपनी पहली होली मना रही हैं और उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इसके अलावा बीते दिन 13 मार्च को होलिका दहन किया गया और इसकी झलक भी इंडस्ट्री में देखने को मिली। अमिताभ बच्चन ने अपने घर में होलिका दहन किया, जिसकी कुछ इनसाइड फोटो श्वेता बच्चन और नव्या नवेली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। वहीं, अपनी फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ की रिलीज से पहले जॉन अब्राहम, एस जयशंकर से मिले। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट।

Live Updates
16:43 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सलीम खान

सलमान खान के पिता सलीम खान भी देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा ऋतिक रोशन समेत कई स्टार्स वहां नजर आए।

16:37 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: देवोलीना ने शहनवाज शेख साथ मनाया त्योहार

देवोलिना भट्टाचार्जी ने होली का त्योहार अपने पति शहनवाज शेख के साथ मनाया और इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

16:34 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: चुम और करणवीर मेहरा ने साथ मनाई पहली होली

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रह चुके चुम और करणवीर मेहरा ने साथ में पहली होली मनाई है। दोनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की होली पार्टी में शामिल हुए और इस दौरान वह एक-दूसरे पर कलर डालते हुए नजर आए।

16:32 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: कटरीना-विक्की ने परिवार संग मनाई होली

कटरीना कैफ ने अपने ससुराल वालों के साथ होली का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया है। विक्की और एक्ट्रेस दोनों ने अपने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

15:32 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: अयान मुखर्जी के घर पहुंचीं आलिया, श्वेता बच्चन और जया बच्चन

रणबीर कपूर के बाद अब आलिया भट्ट भी अयान मुखर्जी के घर उनके पिता देब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने पहुंच गई हैं। उनके अलावा जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ वहां पहुंचीं। इस दौरान दिग्गज एक्ट्रेस काजोल को सांत्वना देते हुए भी नजर आईं।

14:41 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: अयान मुखर्जी के घर पहुंचे रणबीर कपूर

मुंबई लौटने के बाद अब अभिनेता रणबीर कपूर सीधा अयान मुखर्जी के घर उनके पिता देब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

14:27 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: इमोशनल हुए किशोर कुमार के बेटे अमित

दिवंगत दिग्गज सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार अयान के घर पर दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनने के बाद पहुंचे। इस दौरान अमित इमोशनल होते हुए नजर आए।

14:24 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: रवीना टंडन के घर होली मनाने पहुंचे विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इसी बीच अब दोनों अलग-अलग रवीना टंडन के घर होली मनाने पहुंचे हैं।

14:18 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: अयान मुखर्जी के घर पहुंचीं काजोल

अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनने के बाद अब काजोल भी अपने अंकल को आखिरी विदाई देने डायरेक्टर के घर पहुंची हैं। बता दें कि काजोल के पिता और देब मुखर्जी दोनों भाई थे।

14:15 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: अयान मुखर्जी के घर पहुंचे करण जौहर

अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक तरफ जहां आलिया-रणबीर मुंबई लौट आए, तो वहीं निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी अयान के घर पहुंचे।

14:13 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: मुंबई लौटे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

बता दें कि बीते दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पैपराजी के साथ एक्ट्रेस का प्री जन्मदिन मनाकर अलीबाग के लिए रवाना हुए थे, लेकिन अब अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनने के बाद दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं। आलिया-रणबीर ने अयान के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम किया और दोनों डायरेक्टर के साथ काफी अच्छा बॉन्ड भी शेयर करते हैं।

14:09 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीरें

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की है। पहली फोटो में वह विक्ट्री का साइन बनाते हुए पोज दे रहे हैं और दूसरी फोटो में अग्नि के पास हाथ जोड़कर बैठे नजर आ रहे हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने हैप्पी होली लिखा है।

14:07 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: अयान मुखर्जी के पिता का हुआ निधन

एक तरफ देश में जहां होली की खुशियां मनाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता और गुजरे जमाने के एक्टर देब मुखर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूरी खबर यहां क्लिक करके पढ़ें

14:05 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: अंकिता ने परिवार संग मनाई होली

टीवी एक्ट्रेस अंकिता ने अपने परिवार के साथ होली मनाई है। उनकी होली की कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

14:05 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसे मनाई होली

सोनाक्षी सिन्हा की भी ये शादी के बाद पहली होली है और अब एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रंगों में रंगी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने यह भी बताया है कि उनके साथ जहीर इकबाल क्यों नहीं दिखाई दिए।

11:56 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: हाथों में पिचकारी लिए नजर आए अंगद बेदी

अंगद बेदी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथों में पिचकारी लिए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

11:52 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: कृति सेनन ने ऐसे मनाई होली

कृति सेनन ने भी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह होली के रंगों में रंगी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ साउथ एक्टर धनुष भी दिखाई दिए।

11:50 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: वरुण धवन ने मनीष पॉल संग खेली होली

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मनीष पॉल संग मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ही स्टार्स को होली के रंगों में रंगे हुए देखा जा सकता है।

10:24 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: शिल्पा शेट्टी ने बेटे संग खेली होली

शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे को कलर लगाते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को भी होली विश की है।

10:23 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: मॉम-टू-बी कियारा आडवाणी ने ऐसे किया विश

कियारा आडवाणी जल्द मां बनने वाली हैं और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के साथ सभी को होली विश की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम की तस्वीर में खाने की चीज की फोटो शेयर करते हुए विश किया है।

10:21 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: माधुरी दीक्षित ने भी किया विश

बॉलीवुड के कई सेलेब्स फैंस को सोशल मीडिया पर होली विश कर रहे हैं। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के साथ फैंस को होली की बधाई दी है।

10:18 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: अक्षय कुमार ने दी होली की बधाई

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को होली की बधाई दी है।

09:08 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: आरती सिंह ने मनाई पहली होली

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने शादी के बाद अपने ससुराल में पहली होली मनाई है। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी और पोस्ट में शेयर की हैं।

09:04 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: ‘द डिप्लोमेट’ की रिलीज से पहले एस जयशंकर से मिले जॉन

जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ आज यानी 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मूवी की रिलीज से पहले एक्टर ने एस जयशंकर से मुलाकात की और उसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

09:00 (IST) 14 Mar 2025
Entertainment News LIVE Updates: अमिताभ बच्चन के घर हुआ होलिका दहन

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के घर 13 मार्च को होलिका दहन हुआ। इसकी कई तस्वीरें श्वेता बच्चन और नव्या नवेली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें बिग बी और उनकी वाइफ एक्ट्रेस जया बच्चन एक साथ खड़े दिखाई दिए।