Happy Birthday Mani Ratnam: हिंदी और साउथ के फेमस डायरेक्टर मणि रत्नम (Mani Ratnam) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें बेहतरीन सिनेमा के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। उन्हें खास तौर पर तमिल फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी मूवीज साउथ के साथ-साथ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती हैं। उनकी एक फिल्म तो ऐसी रही है, जिसे 40 अवॉर्ड्स मिले थे। वो कोई और नहीं बल्कि साउथ फिल्म ‘कन्नाथिल मुथामित्तल’ थी। इसमें आर माधवन ने लीड रोल प्ले किया था। उनके जन्मदिन के मौके पर ऐसी ही आपको उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे है। आइए जानते हैं…

‘पोन्नियन सेल्वन’

निर्देशक मणि रत्नम मोस्टअवेटेड फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन'(Ponniyin Selvan) के दोनों पार्ट हिट रहे हैं। इसकी कहानी चोल साम्राज्य के इतिहास पर आधारित थी। ये इसकी कहानी को कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास ‘पोननियन सेल्वन’ से लिया गया है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्ति, जयम रवि, तृषा और शोभिता धुलिपाला ने अहम भूमिका निभाई थी।

‘दिल से’

मणि रत्नम द्वारा निर्देशित पिल्म ‘दिल से’ तो आपको याद होगी। इसमें शाहरुख खान और मनीषा कोइराला ने लीड रोल प्ले किया था। इसे 1998 में रिलीज किया गया था। लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। इसके गाने तक हिट रहे थे, जिसे ए आर रहमान ने दिया था।

‘गुरु’

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘गुरु’ मणि रत्नम की चर्चित फिल्मों में से एक रही है। इसकी कहानी एक छोटे लड़के की रही है, जो छोटे गांव से निकलकर बड़ा बिजनेसमैन बनता है। ये हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगू तक में रिलीज की गई थी।

‘रावण’

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म ‘रावण’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसे साल 2010 में रिलीज किया गया था। मणि रत्नम की बेहतरीन फिल्मों की बात हो और उसमें ‘रावण’ का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता है। इसमें प्रियामणि और तेजस्विनी कोल्हापुरे ने अहम भूमिका निभाई थी।

‘युवा’

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘युवा’ एक पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी थी। इसका निर्देशन भी मणि रत्नम ने ही किया था। इसमें अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल, ओम पुरी और सोनू सूद से स्टार्स ने लीड रोल प्ले किया था। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी।