जब भी बॉलीवुड के फेवरेट कपल की बात आती है तो इसमें एक नाम काजोल और अजय देवगन का भी आता है। इस लिस्ट में कपल का नाम टॉप पर आता है। दोनों कपल गोल्स देने से कभी पीछे नहीं रहते हैं। करीब तीन दशकों से फिल्मी पर्दे पर लोगों मनोरंजन कर रहे हैं और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। ऐसे में आज काजोल अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1974 में मुंबई में हुआ था। वो एक्ट्रेस तनुजा और जाने-माने फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। भले ही काजोल का बैकग्राउंड फिल्मी रहा है लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में धाक अपनी एक्टिंग के दम पर बनाई है। उन्हें इंडस्ट्री में 32 साल हो चुके हैं। आज वो करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं अजय देवगन और काजोल में कौन ज्यादा अमीर है।

काजोल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘बेखुदी’ से की थी। इसे साल 1992 में रिलीज किया गया था। फिल्म में काजोल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘बाजीगर’ में काम किया। इसमें दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया। फिर इस जोड़ी को फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ मिली और यहां से उनकी जोड़ी इतनी हिट हो गई कि उन्होंने साथ में कई फिल्मों में किया। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ काजोल के साथ-साथ शाहरुख खान के करियर की भी टर्निंग प्वॉइंट रही थी। इसके बाद से दोनों सितारों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनकी इस फिल्म को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। ये एवरग्रीन फिल्मों में से एक है।

फिल्मों के साथ यहां भी करती हैं मोटी कमाई

काजोल आज फिल्मों में बेहद ही कम नजर आती हैं। लेकिन, रियलिटी शोज और इवेंट्स में अक्सर उन्हें देखा जाता है। वो भले ही अब फिल्मों में कम एक्टिव लेकिन साइड बिजनेस से मोटी कमाई करती हैं। वो बेहद ही लग्जरी लाइफ जीती हैं। फिल्मों के अलावा अगर एक्ट्रेस की कमाई के जरिए के बारे में बात की जाए तो वो मॉडलिंग, ब्रैंड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई करती हैं। इसके साथ ही उनका बिजनेस भी है। इतना ही नहीं, काजोल समाजसेवा के कामों में भी एक्टिव रहती हैं। काजोल Relief Projects India नाम से चैरिटेबल ट्रेस्ट चलाती हैं। इसमें नवजात और अनाथ बच्चियों के लिए काम करती हैं। उनके पास मेकअप का ब्रैंड भी है। इसका नाम Kay है और बताया जाता है कि इससे वो 1-2 करोड़ रुपए कमाती हैं।

इसके अलावा अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल एक ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए 3 करोड़ और स्टेज शो के लिए 2-3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। ऐसे में बताया जाता है कि उनका सालाना इनकम करीब 25 करोड़ है। अब अगर उनकी नेटवर्थ की बात की जाए तो ये करीब 250 करोड़ रुपए बताई जाती है।

काजोल से दोगुनी है अजय देवगन की नेटवर्थ!

अजय देवगन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी। इसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। इसके बाद उन्होंने ‘जिगर’ जैसी फिल्मों में अभिनय करके अच्छा खासा नाम कमाया। एक्टर के करियर को 33 साल का वक्त हो चुका है। फिल्मों में काम करने के दौरान ही उन्हें काजोल से प्यार हुआ था और फिर दोनों ने 1999 में शादी कर ली थी। अजय देवगन, काजोल से फिल्मों से लेकर नेटवर्थ और कमाई तक में आगे हैं।

अगर अजय की नेवटर्थ की बात की जाए तो फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो एक्टर की नेटवर्थ 427 करोड़ रुपए है। वो फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। अजय देवगन दो कंपनी VFX company, NY VFXWAALA अपने बच्चों के नाम से भी चलाते हैं। उनके पास लग्जरी गाड़ियां, जूहू में दो फ्लैट, लंदन में घर और मुंबई में आलीशान घर भी है।