बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन की चर्चा जब भी होती है तो इसमें एक नाम गुलशन ग्रोवर का भी आता है। उन्होंने खुद को इंडस्ट्री में बतौर विलेन स्थापित किया है। फिल्मों में खास पहचान बनाने वाले अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने स्क्रीन पर हर किसी का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आपको पता है कि उनके लिए इंडस्ट्री में पैर जमाना आसान नहीं था। एक समय था जब उनके पास ना तो काम था, ना ही पैसे। वो खाना खाने के लिए अच्छे दोस्त लेखक और निर्देशक विनय शुक्ला के घर चले जाया करते थे। अनिल कपूर, शबाना आजामी, जावेद अख्तर और कई अन्य लोग उनके अच्छे दोस्त थे। ऐसे में चलिए बताते हैं उनकी सफलता के पीछे की कहानी के बारे में।

दरअसल, गुलशन ग्रोवर ने हाल ही में ई-टाइम्स से बात की थी और इस दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में बात की साथ ही बताया कि कैसे उन्हें इंडस्ट्री में काम मिला। उनकी मुश्किल घड़ी में शबाना आजमी ने मदद की थी। गुलशन ग्रोवर ने बताया कि अनिल कपूर, शबाना आजामी, जावेद अख्तर और कई अन्य लोग उनके अच्छे दोस्त थे। एक्टर ने ‘हम पांच’ की थी। इसके बाद वो काम की तलाश कर रहे थे। कभी-कभी वो खाने के समय दोस्त लेखक और निर्देशक विनय शुक्ला के घर चले जाते थे। क्योंकि उन्हें अपने घर का खाना काफी याद आता था। उनके पास पैसे भी कम पड़ जाते थे।

फटे मोजे तक पहने

गुलशन ग्रोवर ने बताया कि जब वो दोस्त और राइटर विनय के घर खाने के समय पहुंचे और उनसे कुछ भूमिकाओं के बारे में बातचीत की। एक्टर ने बताया कि विनय के घर का नियम था कि जूते बाहर उतारकर आना होगा। जब वो उनके घर पहुंचे थे तो शबाना आजमी वहां पहले से ही थीं। उन्होंने एक्टर के मोजों को देखा और पूछा कि उन्होंने फटे मोजे क्यों पहने हैं और वो क्या कर रहे हैं? इन मोजों में कई छेद थे। इस पर गुलशन ने उनसे कहा था कि उनकी यही हालत है और उनके पास काम नहीं है।

फिर शबाना आजमी ने की मदद

गुलशन ग्रोवर कहते हैं कि शबाना आजमी ने जब उनकी ये हालत देखा तो वो आगे आईं और काम के लिए मदद की। उन्होंने एक्टर से उनकी अच्छी तस्वीरों के बारे में पूछा तो गुलशन के पास उस समय कोई फोटो नहीं थी लेकिन उन्होंने झूठ बोला कि है। शबाना ने उनसे अगले दिन 11 बजे घर पर बुलाया था। एक्टर ने वहां उनसे माफी मांगी और फिर फोटोग्राफर नाथ गुप्ता के पास गए। वो उनके दोस्त थे। उनको अपनी तस्वीरों के बारे में बताया और नाथ गुप्ता ने अगले दिन 5.30 बजे सुबह बुलाया। फिर एक्टर ने तस्वीरें क्लिक करवाई और इसे लेकर शबाना के घर पहुंच गए। इन तस्वीरों को उन्होंने अन्य लड़कों की तस्वीरों को मोहन कुमार को दी, जो राजेश खन्ना और शबाना के बेटे के रोल के लिए कलाकार ढूंढ रहे थे।

शबाना आजमी ने ऐसे दिलाया राजेश खन्ना की फिल्म में रोल

गुलशन बताते हैं कि कई अच्छे दिखने वाले लड़के थे। क्योंकि हीरो-हीरोइन के बेटे के बारे में ये धारणा थी कि वो अच्छा दिखने वाला होगा। मोहन कुमार ने उनकी तस्वीर ली और शबाना से उनके बारे में पूछा। तो एक्ट्रेस ने गुलशन की तारीफ की और कहा कि वो एक मेहनती लड़के हैं। इस तरह से उनको फिल्म ‘अवतार’ मिली। गुलशन कहते हैं कि शबाना फिल्म के सेट पर उनके लिए एक गुरु की तरह रहीं। फिल्म में राजेश खन्ना थे तो वो उनसे थोड़ा डरे हुए थे। गुलशन बताते हैं कि वो असल में अच्छे थे। उन्होंने ये भी बताया कि उस समय एक्ट्रेस टीना मुनीम ने राजेश खन्ना को डेट करना शुरू कर दिया था।

वो ऐसा तो नहीं था…गुलशन ग्रोवर की मां को घेर पूछती थीं महिलाएं, छलक पड़ा था ‘बैड मैन’ का दर्द