Gracy Singh: सिनेग्राम में आज किस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह का। लगान और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी ग्रेसी सिंह अचानक गायब हो गईं, 44 साल की हो चुकी एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह अब कहां हैं और क्या कर रही हैं चलिए आपको बताते हैं। ग्रेसी को उनका ये नाम उनकी बुआ ने दिया था क्योंकि जब वो पैदा हुई थीं तो वो काफी ग्रेसफुल लगी थीं। फिल्मों में आने से पहले ग्रेसी सिंह ने मॉडलिंग और टीवी में भी काम किया। दुनिया आज उन्हें लगान की गौरी और मुन्ना भाई एमबीबीएस की डॉक्टर सुमन नाम से जानती है। ग्रेसी ने कई सुपरहिट फिल्में की हैं लेकिन आज वो बड़े पर्दे से गायब हैं। हाल ही में लगान फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवरिकर के बेटे की शादी में नजर आईं और बेहद प्यारी लग रही थीं। चलता फिरता करियर उनका खत्म हो गया और इसके पीछे एक बी ग्रेड फिल्म का भी हाथ था, वो फिल्म कौन सी थी और ग्रेसी ने केआरके के साथ फिल्म क्यों की, इन सभी सवालों के जवाब हम देंगे लेकिन पहले जानते हैं ग्रेसी सिंह फिल्मों में कैसे आईं।

फिल्मों से पहले टेलीविजन में किया काम

ग्रेसी को डांस का बहुत शौक था, वो डांस क्लास करना चाहती थीं लेकिन मां ने कहा कि पहले पढ़ाई पूरी कर। स्कूल की छुट्टियां चल कही थीं और फ्रेंड्स ने उन्हें मॉडलिंग की सलाह दी, ग्रीसी ने मॉडलिंग वर्कशॉप ज्वाइन कर ली। उन्हें उस दौरान कुछ ब्रैंड्स से ऑफर आए और उन्होंने इन ब्रैंड्स के लिए शूटिंग की। पॉन्ड्स के एड के लिए ग्रेसी मुंबई भी आईं। मॉडलिंग के लिए ग्रेसी कई जगह ट्रैवल करती थीं और उनकी मां भी साथ जाती थीं। ग्रेसी को कैमरा के सामने अच्छा लगने लगा, मॉडलिंग के दिनों में ग्रेसी की मुलाकात सुष्मिता सेन, महिमा चौधरी और संदली सिन्हा से हुई। मॉडलिंग के दौरान ही ग्रेसी को एक टीवी शो का ऑफर मिला। फेसबुक पेज किस्सा टीवी के मुताबिक ग्रेसी को संजीव भट्टाचार्य ने टीवी शो ‘अमानत’ के लिए चुन लिया, ये शो साल 1997 से 2002 तक ज़ीटीवी पर प्रसारित हुआ था। इस शो के लिए ग्रेसी मुंबई में ही रहने लगीं। इस शो के दौरान ग्रेसी ने भरतनाट्यम भी सीखा, ग्रेसी सिंह ने हेमा मालिनी के साथ कई भरतनाट्यम के स्टेज शो भी किए हैं।

परिणीति चोपड़ा के पापा के पास नहीं होते थे केक के पैसे तो बर्थडे पर रसगुल्ला काटती थीं एक्ट्रेस, मगर हर साल बिजनेस क्लास में जाती थीं केन्या

आमिर के साथ काम करना चाहती थीं ग्रेसी सिंह

ग्रेसी ने एक बार आमिर खान और जूही चावला को फिल्म इश्क की शूटिंग करते देखा था, ग्रेसी की तब से दिली ख्वाहिश थी कि कभी फिल्मों में आईं तो आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिले। बचपन से ही ग्रेसी आमिर खान की फैन थीं। अमानत हिट हुआ तो ग्रेसी ने इस करियर को सीरियसली लिया और रवि चोपड़ा के दूरदर्शन पर प्रसारित हुए शो मैं दिल्ली हूं के कुछ एपिसोड्स में भी काम किया। उस शो में ग्रेसी डांसर के रोल में थीं।

गुलज़ार की फिल्म से ग्रेसी सिंह ने किया था डेब्यू

ग्रेसी ने साल 1999 में फिल्मों में डेब्यू किया, फिल्म का नाम था हु तू तू, ये फिल्म गुलज़ार साहब ने बनाई थी। 1999 में ही ग्रेसी ने अनिल कपूर और काजोल स्टारर फिल्म ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ में भी नजर आई थीं। इसमें भी ग्रेसी सपोर्टिंग रोल में थीं, लेकिन इसके बाद उन्हें ऐसी फिल्म मिली जिससे वो टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हो गईं। फिल्म का नाम था लगान और फिल्म के हीरो थे आमिर खान। इसके साथ आमिर के साथ काम करने का सपना भी पूरा हुआ। इस फिल्म में गौरी के रोल में ग्रेसी सिंह छा गईं। ओ री छोरी, राधा कैसे न जले जैसे गानों से भी ग्रेसी को खूब पॉपुलैरिटी मिली। ये फिल्म हिट हुई फिर ग्रेसी को अजय देवगन के साथ गंगाजल और संजय दत्त के साथ मुन्ना भाई एमबीबीएस में काम करने का मौका मिला। ये दोनों फिल्में भी सुपरहिट थीं। उसके बाद ग्रेसी ने 2 तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। लोगों को लगने लगा कि ग्रेसी सिंह अब एक सफल एक्ट्रेस बन जाएंगी मगर ऐसा हुआ नहीं। 2004 में ग्रेसी ने मुस्कान और शर्त फिल्म में काम किया, दोनों ही फिल्में औसत रहीं, 2005 में वजह और ये ही है जिंदगी भी फ्लॉप रही, 2007 में आई चंचल का किसी को पता भी नहीं चला। ग्रेसी पंजाबी फिल्म लख परदेसी होइए में भी नजर आईं। मगर कोई भी फिल्म काम नहीं कर रही थी। उसके बाद ग्रेसी सिंह ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

TV Adda: ‘थप्पड़ मारता हुआ रोड तक…’, रजत दलाल ने दी दिग्विजय राठी को मारने की धमकी, बोले- पीने के बाद थोड़ा…

जब ग्रेसी सिंह की सारी फिल्में होने लगीं फ्लॉप

उस दौर में हर कोई यही सोचता था कि ग्रेसी करियर में बहुत आगे जाएगी। लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा हो ना सका। 2003 के बाद ग्रेसी की एक भी ऐसी फिल्म नहीं आई जो उस पैमाने पर खरी उतरती हो जो जिस स्तर की फिल्में ग्रेसी सिंह कर चुकी थी। ग्रेसी ने मुस्कान(2004), शर्त(2004), वजह(2005), ये ही है ज़िंदगी(2005), और चंचल(2007) नामक फिल्मों में काम किया। ‘लख परदेसी होइए’ नामक एक पंजाबी फिल्म में भी ग्रेसी नज़र आई। लेकिन जब 2008 में ग्रेसी को लोगों ने केआरके की फिल्म ‘देशद्रोही’ में देखा तो उन्हें बहुत तगड़ा झटका लगा।

देशद्रोही की वजह से खत्म हो गया ग्रेसी सिंह का करियर

ग्रेसी सिंह ने केआरके साथ उनकी बी-ग्रेड फिल्म देशद्रोही में काम किया। हर कोई हैरान रह गया कि लगान, गंगाजल और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी टॉप लेवल फिल्मों की हीरोइन ने देशद्रोही जैसी बी-ग्रेड फिल्म क्यों की? ग्रेसी ने कभी इसका जवाब नहीं दिया कि उन्होंने देशद्रोही जैसी बी ग्रेड फिल्म क्यों साइन की। इस फिल्म को साइन करने के बाद ग्रेसी सिंह का करियर खत्म हो गया। किसी भी बड़े बजट की फिल्मों का ऑफर उन्हें नहीं मिला। उनका फिल्मी करियर खत्म हो लगा। एक्सपर्ट मानते हैं कि इसकी वजह देशद्रोही फिल्म है।

साल 2015 में ग्रेसी सिंह ने टीवी पर वापसी की। ‘संतोषी मां’ नाम के टीवी शो में ग्रेसी सिंह मां संतोषी के किरदार में दिखी। शो का दो सीजन आया और दोनों में वो माता संतोषी के रोल में थीं। इसके बाद ग्रेसी सिंह किसी एक्टिंग प्रोजेक्ट में नहीं नजर आईं। ग्रेसी सिंह फिलहाल वो मुंबई में एक डांस स्कूल चलाती हैं। उनका डांस ग्रुप भी है और देश-विदेश में वो परफॉर्म भी करती हैं। ग्रेसी सिंह ने शादी नहीं की है और उनका कहना है कि उनकी किस्मत में होगा तो शादी हो जाएगी।