बॉलीवुड में जब भी परफेक्ट कपल का जिक्र होता है तो शाहरुख खान और गौरी खान का नाम लिस्ट में सबसे पहले लिया जाता है। आज गौरी खान का जन्मदिन है, इसी के साथ गौरी 50 साल की हो गई हैं। शाहरुख और गौरी की प्रेम कहानी के दुनिया भर में चर्चे हैं। दिल्ली से मुंबई की इन दोनों की जर्नी बेहद शानदार और इंस्पायरिंग है। प्यार मोहब्बत की राह आसान नहीं होती लेकिन जब मन में विश्वास हो तो हर मुश्किल पार की जा सकती है-शाहरुख और गौरी के रिलेशनशिप में ये देखा गया।

शाहरुख की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया था जब गौरी नाराज हो गई थीं औऱ ब्रेकअप कर के शाहरुख से दूर चली गई थीं। दिल्ली में दोनों की मुलाकात हुई थी। लेकिन दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे गौरी दिल्ली छोड़ मुंबई आ गईं। तो वहीं शाहरुख भी गौरी के पीछे पीछे मुंबई आगए। लेकिन इन दोनों का मिलन इतना आसान हीं था। शाहरुख ने इस बीच अकेले ही गौरी के लिए बहुत पापड़ बेले।

शादी से पहले गौरी का नाम गौरी छिब्बर था। दिल्ली की एक पंजाबी हिंदू फैमिली में जन्मीं गौरी की शाहरुख से 1984 में मुलाकात हुई थी।
तब शाहरुख साधारण से एक लड़के थे। शाहरुख उस वक्त न नौकरी करते थे न एक्टिंग। शाहरुख काफी गरीब परिवार से आते थे, तो वहीं गौरी मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुख रखती थीं। ऐसे में दोनों की शादी होना इतना आसान नहीं था।

इसके अलावा शाहरुख खान शुरुआत में काफी रिजर्व और पोजोसिव किस्म के बॉयफ्रेंड हुआ करते थे। शाहरुख को गौरी का बाल खोलना और दूसरों से बात करना अखरता था। शाहरुख कई बार गौरी को टोक दिया करते थे। ऐसे में गौरी इस रोका टोकी को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में गौरी ने तंग आकर शाहरुख से बात करना ही बंद कर दिया।

गौरी शाहरुख से न मिलती थीं न फोन उठाती थीं। इस बीच वह दिल्ली छोड़ मुंबई आ गईं। जब शाहरुख को पता चला तो शाहरुख भी सब छोड़ छाड़ कर गौरी के पीछे दौड़े चले गए। लेकिन इतने बड़े शहर में वह गौरी को ढूंढते कैसे? जब बहुत ढूंढने पर भी गौरी उन्हें नहीं मिल पाईं तो वह हार कर अक्सा बीच आ खड़े हुए। शाहरुख उस वक्त बहुत हताश थे। तभी उन्हें गौरी दिखीं और दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया। इसके बाद दोनों फिर कभी जुदा नहीं हुए।