कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को रिलीज हो चुकी है। महज 630 स्क्रीन पर रिलीज होने के बावजूद बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। इसी के साथ ये फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मध्य प्रदेश और हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत इस फिल्म को 7 राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया है।

महाराष्ट्र में भी इसे टैक्स फ्री करने की मांग हो रही है। अभिनेता गजेंद्र चौहान भी फिल्म का समर्थन करते हुए इसे देशभर में टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद भाजपा के 92 विधायकों ने महाराष्ट्र सरकार को ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर हर दम एक्टिव रहने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान ने कांग्रेस से भी सवाल किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”क्या किसी कांग्रेस शासित राज्य में ‘द कश्मीर फाइल्स’ टैक्स फ्री हुई?” एक्टर के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया है। ताऊजी प्रो नाम के एक यूजर ने लिखा, ”कांग्रेस के किसी भी शासित राज्य से कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री नहीं हुई। लेकिन देश के लगभग सभी राज्य कांग्रेस फ्री हो गए हैं।” शाम बिसनोई ने लिखा, ”क्या किसी भाजपा शासित राज्य में किसानों के खाद और बीज टैक्स फ्री हुए गज्जू ?”

आदिल जैदी ने लिखा, ”कांग्रेस ये काम नहीं करती है, पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देती है।” राहुल शर्मा ने लिखा, ”जिन राज्यों में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रहित के लिए देश की जनता उस सरकार को आगामी चुनावों में राज्य से मुक्त करेगीं।” जाकिर हुसैन ने लिखा, ”तो क्या हुआ अपनी तरफ से फ्री स्क्रीनिंग करा दो। दूरदर्शन पर टेलीकास्ट करा दो क्या समस्या है?”

राजेश राष्ट्रवादी ने ”वो तो फिल्म को प्रोपगेंडा बता रहे हैं, वो क्या फिल्म को टैक्स फ्री करेंगे।” जतिन परासर ने लिखा, ”सर दिल्ली में आपने भी कहां टैक्स फ्री की है। कांग्रेस और आप एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।”

इस फिल्म को लेकर दो बातें सामने आ रही हैं। एक पक्ष है जो कह रहा है कि इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके पलायन की असली कहनी दिखाई गई है। वहीं दूसरे पक्ष की मानें तो ये फिल्म महज प्रोपगेंडा है।