सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की जोड़ी ने एक बार फिर से सकीना और तारा सिंह के रोल के साथ ही बवाल मचा दिया है। दोनों फिल्म ‘गदर 2’ के जरिए पर्दे पर 22 साल बाद लौटे हैं और इसे लोगों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म को मिला-जुला रिएक्शन मिला फिर भी इसने दो ही दिन में कमाल कर दिया। मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। इसकी आंधी में OMG 2 तो गुम सी हो गई है। जबकि इसे क्रिटिक्स और लोगों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था लेकिन ये कमाई के मामले में काफी पीछे हैं। आइए जानते हैं दो दिन में दोनों का कलेक्शन…
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ को 11 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 के साथ रिलीज किया गया। पहले दिन ‘गदर 2’ ने 40.10 करोड़ के साथ ओपनिंग की और OMG 2 ने 10.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही अगर इन फिल्मों के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो इसमें शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कहा जा रहा है कि ‘गदर 2’ ने दूसरे दिन 43 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ ही इसका दो दिन का टोटल कलेक्शन 83.10 करोड़ का कलेक्शन हो गया है।
OMG 2 ने किया इतना कलेक्शन
इसके साथ ही अगर अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ की बात की जाए तो इसने दो दिन में ही 24.76 करोड़ का कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों में इसके दूसरे दिन के कलेक्शन को लेकर कहा जा रहा है कि इसने इंडिया में 14.50 करोड़ का बिजनेस किया है। जबकि फिल्म को लोगों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला। फिल्म की कमाई इसलिए धीमी है क्योंकि इसका एक फेक्टर ‘ए’ को माना जा रहा है। इसकी वजह से बच्चे इसे नहीं देख सकते हैं। इसके चलते परिवार के पास ऑप्शन ‘गदर 2’ का है। इसका सीधा असर OMG 2 के कलेक्शन पर देखने के लिए मिल रहा है।
आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी है। पहले स्थान पर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का नाम आता है।