बॉलीवुड इंडस्ट्री में शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा नाम है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इन दिनों एक्टर के बेटे लव सिन्हा फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आ रहे हैं। फिल्म में लव ने सिमरत कौर के भाई का किरदार निभाया है।
हालांकि उन्हें स्क्रीन पर ज्यादा टाइम नहीं मिला है। यहां तक की डायलॉग भी उन्हें फिल्म में नाममात्र के ही मिले हैं। लेकिन लव सिन्हा के छोटे से किरदार को भी फिल्म में काफी पसंद किया जा रहा है। लव ने साल 2010 में फिल्म ‘सदियां’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
इसके बाद लव के करियर को कोई बड़ा मौका नहीं मिला। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में लव सिन्हा ने अपनी करियर जर्नी और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में खुलकर बात की है। लव ने बताया है कि उनके पिता ने बॉलीवुड में कई लोगों की मदद की थी, लेकिन उनकी मदद किसी ने भी नहीं की।
बॉलीवुड में काम ना मिलने पर लव सिन्हा का छलका दर्द
लव सिन्हा ने हाल ही में सिद्धार्थ कान्नन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि “पापा ने इंडस्ट्री में कई बड़े लोगों की मदद की है। पापा ने लोगों को यह जानते हुए भी मौका दिया है कि वह उनका फायदा उठा रहे हैं। लेकिन इंडस्ट्री में उनके बेटे क मदद किसी ने भी हेल्प नहीं की। इस दौरान लव ने यह भी बताया कि उनके परिवार के एक बेहद करीबी थे। उन्होंने मुझे एक्टिंग वर्कशॉप में देखा भी था और वह मेरी एक्टिंग टीचर से बात भी कर रहे थे। वो चाहते तो काम दे सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।”
मुझे दूसरा मौका नहीं मिला
लव ने आगे कहा कि “इंडस्ट्री में कई सारे स्टार्स ने फ्लॉप दी हैं, लेकिन उनको ज्यादा मौके मिले। हालांकि मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मुझे खुद को साबित करने का दूसरा मौका नहीं मिला। वहीं एक्टर ने आगे अपनी बहन सोनाक्षी सिन्हा के करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि एक्ट्रेस रियल और फेक लोगों को जल्दी से पहचान नहीं पाती हैं। वह लोगों के इरादों से बेखबर रहती हैं। इसलिए उसे इस बात का ध्यान रखनी चाहिए कि वह किस तरह के लोगों से मिल रही हैं।”