दो हजार की नोटबंदी होने के बाद बैंकों में इन्हें बदलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी के साथ नई नोटबंदी पर राजनीति भी देखने को मिल रही है। हाल ही में कांग्रेस ने एक चौंकाने वाला दावा किया है।

कांग्रेस के मुताबिक अगर एक व्यक्ति एक बार में दो हजार के 5 नोट बदलता है तो बैंकों को अगले 4 महिने में 36 करोड़ ट्रांजैक्शन करने होंगे। इसी के साथ कांग्रेस ने आगे यह भी कहा कि अगर ट्रांजैक्शन में 4 मिलट भी लगे तो अगले 4 महीने केवल अगले 4 महीने में नोट बदलने में बैंकों के लगभग 2.5 करोड़ घंटे लगेंगे। अब कांग्रेस के इस दावे पर द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए ट्वीट किया है।

कांग्रेस पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह दावा किया कि देश में इस वक्त कुल 181 करोड़ दो हजार के नोट हैं। जिन्हें बदलने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।

विवेक अग्निहोत्री ने कांग्रेस प्रवक्ता का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘याद करना, राहुल गांधी ने कहा था कि भारत COVID सुनामी से लड़ने में सक्षम नहीं होगा। हमने किया। फिर, भारत COVID वैक्सीन नहीं बना सकता है। हमने किया। फिर, लोगों को टीका लगाने में दशकों लग जाएंगे। अब यह मूर्खता। बहुत अच्छा विकास आईएनसीइंडिया। राजनेता नेहरू की पार्टी से बेवकूफों की पार्टी तक।’

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अमित नाम के यूजर ने लिखा कि ‘लेकिन हर व्यक्ति के पास ये नोट है ही नहीं। कुछ लोगों के पास ही होगा वो तो।’ गोपाल नाम के यूजर ने लिखा कि ‘जमीनी स्तर पर नोटबंदी के फैसले से कोई आम आदमी प्रभावित नहीं हो रहा है, प्रचार के लिए विपक्ष की तरफ से कुछ भी फैलाया जा सकता है।’ विनीत नाम के यूजर ने लिखा कि ‘यही गणना कोविड वैक्सीन के समय बताई थी कि पूरे देश को वैक्सीन लगने मे 20 साल लग जाएंगे लेकिन क्या हुआ।’

19 मई को हुआ था ऐलान

बता दें कि आरबीआई ने 19 मई 2023 को ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला किया था। आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट जमा करने और बदलने की सुविधा भी दी है। सभी बैंकों और रिजर्व बैंक की शाखाओं में इन्हें बदलने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, पहले दिन राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में 2000 रुपये के नोटों को बदलवाने में अफरा-तफरी का महौल देखने को मिला।