पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर मूवी बनने जा रही है। मूवी का नाम रखा गया है ‘मनमोहन सिंह- द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’। मूवी साल 2017 के अंत तक रिलीज होगी। इसकी कहानी संजय बारू की विवादित किताब ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह’ पर आधारित होगी। इसमें साल 2014 तक के सिंह के कार्यकाल के बारे में भी दिखाया जाएगा।
Read Also: राम चंद्र गुहा का ब्लॉग: भाजपा के मनमोहन सिंह हैं अरुण जेटली
अंग्रेजी अखबार इकॉनोमिक्स टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि मूवी का टीजर 30 अगस्त को जारी किया जा सकता है। साथ ही कहा है कि मूवी का फर्स्ट लुक कई बड़े कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ा सकता है। इसमें दिखाया जाएगा कि कांग्रेस ने किस तरह से पूर्व पीएम नरसिंहा राव का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने के लिए कोशिश की थी।
रिपोर्ट में फिल्म के साथ जुड़े लोगों के हवाले से लिखा गया है कि मूवी भारत के साथ ही पूरे वर्ल्ड में एक दर्जन से ज्यादा भाषाओं में रिलीज होगी। मनमोहन सिंह की भूमिका के लिए पंजाब के एक युवा कलाकार को चुना गया है, लेकिन सोनिया और राहुल गांधी के किरदार के लिए अभी तलाश जारी है। साथ ही बताया गया है कि इसमें संजय बारू की भूमिका निभाने के लिए मनोज बाजपेयी को लिया जा सकता है।
Read Also: मनमोहन सिंह जाते वक्त नरेंद्र मोदी को क्या थमा गए थे, जानें यहां…
शाहिद और गैंग्स ऑफ वासैपुर जैसी मूवी को प्रोड्यूस कर चुके सुनील बोहरा इस मूवी को बना रहे हैं।

