बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर 21 फरवरी को एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे है। जावेद अख्तर की मानें तो उनकी शादी ग्रैंड वेडिंग नहीं होगी, उनकी शादी में परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल होंगे। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हैं। उनकी शादी खंडाला में होगी।
फरहान के मुंबई स्थित घर में उनकी हल्दी की रस्म हो चुकी है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शबाना आजमी को उनके घर की छत पर देखा गया। जिसमें वो येलो सूट पहने नजर आ रही हैं। शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर भी पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अमृता अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती भी फरहान की हल्दी की रस्म में शामिल होने पहुंचे थे।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो डीनो मोरेया, ऋतिक रोशन, आमिर खान, राकेश ओम प्रकाश मेहरा, आलिया भट्ट आदि भी एक्टर की शादी में शामिल होंगे।कुछ घंटे पहले रिया का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो फरहान के घर पहुंची थीं। फरहान का घर फूलों से सजाया गया है।
जावेद अख्तर ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया था कि 21 फरवरी को दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। बाद में उनके खंडाला फार्महाउस में साधारण तरीके से परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शादी का जश्न मनाया जाएगा। वहीं उनके एक सूत्र ने बताया कि ‘फरहान और शिबानी हमेशा से ही एक सादगी भरी शादी करना चाहते थे। फरहान और शिबानी पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ही अपनी शादी को लेकर उत्साहित हैं।

बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपने रिश्ते को लेकर पब्लिक प्लेस पर कभी बात करते नजर नहीं आते। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे पल बिताते नजर आते हैं। अगर बात उनके वर्क फ्रंट की करें तो वो फिल्म ‘जी ले जरा’ से निर्देशन की दुनिया में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
