Entertainment News Updates 22 June: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का प्रीमियर हो चुका है और एक से बढ़कर एक दिलचस्प कंटेस्टेंट इस बार आए हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पत्नियों के साथ शो में पहुंचे हैं, जहां हर कोई उनकी ये तिगड़ी के बारे में जानने के लिए इच्छुक है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर शत्रुघन सिन्हा ने कहा है कि उनकी शादी 23 जून को नहीं है। बिग बॉस के घर में इस बार फोन रखने की न केवल अनुमति है, बल्कि बिग बॉस ने खुद हर घरवाले को फोन दिए हैं। लवकेश कटारिया जो एल्विश यादव के दोस्त हैं, उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि वो एल्विश बनने की कोशिश कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के लिए उनका घर ‘रामायण’ सज चुका है और इसे लेकर लोग ट्रोल भी कर रहे हैं, क्योंकि वह इंटरफेथ शादी कर रही हैं और उनके घर का नाम रामायण है।

Live Updates
10:29 (IST) 22 Jun 2024
अनुपम खेर के दफ्तर में चोरी मामले में दो गिरफ्तार

अनुपम खेर के दफ्तर में चोरी मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक का नाम माजिद शेख और दूसरे का मोहम्मद दलेर बहरीम खान है। दोनों सीरियल चोर हैं और शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरियां करते हैं।

https://x.com/ANI/status/1804374746835878137

09:01 (IST) 22 Jun 2024
शादी की रस्मों के लिए सलून से तैयार होकर निकले जहीर इकबाल

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा शादी कर रहे हैं और 21 जून की रात उनकी मेहंदी थी। इसके लिए जहीर सलून से तैयार होकर निकले और पैप्स ने उन्हें स्पॉट कर लिया।

08:59 (IST) 22 Jun 2024
रणवीर सिंह के साथ वॉली बॉल खेलते दिखे अक्षय-टाइगर

‘बड़े मियां छोटे मियां’ की जोड़ी यानी अक्षय और टाइगर श्रॉफ हाल ही में रणवीर सिंह के साथ वॉली बॉल खेलते दिखे।

08:02 (IST) 22 Jun 2024
इन एक्टर्स की है ब्रैंड वेल्यू है सबसे ज्यादा

ब्रैंड वेल्यू के मामले में शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट और क्रिकेटर विराट कोहली सबसे आगे हैं। इनके अलावा रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

08:00 (IST) 22 Jun 2024
शादी के लिए रोशनी से जगमगाया सोनाक्षी सिन्हा का घर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए रामायण को रोशनी से सजाया गया है।

07:58 (IST) 22 Jun 2024
ब्यूटी इन्फ्लुएंसर Farah El Kadhi का निधन

ब्यूटी इन्फ्लुएंसर Farah El Kadhi की मौत की खबर सामने आई है। उनका निधन 17 जून को हुआ था और इसका कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

07:55 (IST) 22 Jun 2024
सोनाक्षी की शादी पर पिता शत्रुघन ने दिया बड़ा अपडेट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, जो 23 जून को होने की खबर थी। लेकिन अब शत्रुघन सिन्हा का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि शादी इस दिन नहीं है, बल्कि रिसेप्शन है।