Entertainment News Updates: ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ विवाद का असर कई लोगों पर पड़ रहा है। प्रसिद्ध व्लॉगर शेनाज ट्रेजरी ने खुलासा किया कि इंडियाज़ गॉट लेटेंट विवाद के बाद एक ब्रांड डील हाथ से निकल गई है। सप्ताह की अंतिम चुनौती में असफल होने पर अभिनेत्री आयश जुल्का को शो से बाहर कर दिया गया। आयशा ने दूसरे सप्ताह में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में एंट्री की थी। आदित्य पंचोली के खिलाफ 20 साल पुराने केस में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। हालांकि उन्हें जेल नहीं जाना होगा। फराह खान ने ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में होली को छपरी लड़कों का त्योहार बताया था, जिसके बाद हिंदुस्तानी भाव ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
ऋतिक रोशन और सलमान खान हाल ही में एक फ्रेम में नजर आए हैं। दरअसल, उनका एक सॉफ्ट ड्रिंक का ऐड आया है, जिसमें वह साथ काम करते दिखाई दिए हैं।
अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में अक्षय कुमार को लेकर बात की है। सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय का साल में आधा दर्जन फिल्में करने का फैसला उनकी फिल्मोग्राफी की क्वालिटी को प्रभावित कर रहा है, तो परेश ने कहा, “ईमानदारी से, अगर वह इतनी सारी फिल्में करते हैं तो आपको क्या परेशानी है। लोग फिल्म बनाने के लिए उनके पास जाते हैं, है न? एक निर्माता के तौर पर, मैं किसी अभिनेता को तभी साइन करूंगा जब मैं उस पैसे का हिसाब दे सकूं जो मैं निवेश कर रहा हूं। उसे बस काम करना पसंद है। वह तस्करी, अवैध शराब, ड्रग्स बेचना या जुआ नहीं कर खेल रहा। वह बस जितना संभव हो उतना काम करता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसकी फिल्में हजारों लोगों के लिए रोजगार का स्रोत भी हैं। समस्या कहां है।
मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ सुपरस्टार यश ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू कर दी है। मूवी में वह रावण का रोल प्ले करने वाले हैं।
रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऐसे में रकुल का कहना है कि क्रिटिक्स और लोगों का रिव्यू देखकर बहुत खुश हूं। मूवी देखने के बाद दर्शकों का मुस्कुराहट के साथ बाहर निकलना एक सुखद एहसास है। हमारी फिल्म परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय करने लायक है और मुझे उम्मीद है कि अब ज्यादा लोग जाएंगे और इसे देखेंगे।
विरल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर आदर जैन की शादी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीना कपूर और करिश्मा कपूर समेत कई स्टार्स डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फेमस टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी शादी की फोटो शेयर की हैं।
‘बिग बॉस 18’ के कई सदस्य अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले चुम दरांग ने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना खरीदा था और अब उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड करणवीर ने लग्जरी गाड़ी खरीदी है। पूरी खबर यहां क्लिक करके पढ़ें।
गुरमीत चौधरी आज यानी 22 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। उन्होंने अपने बच्चों और वाइफ के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।
स्वरा भास्कर पहले की तरह अब सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहतीं, लेकिन जब भी उनका कोई ट्वीट आता है तो X (ट्विटर) पर हलचल जरूर मच जाती है। अब स्वरा ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ किया है, उन्होंने बिना नाम लिए विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ और महाकुंभ के बारे में कुछ ट्वीट किया, जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया और फिर उन्होंने दोबारा एक ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
21 फरवरी को रणबीर कपूर के कजिन एक्टर आदर खान, अलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसी बीच सुहाना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गोल्डन व्हाइट कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी अपकमिंग फिल्म की टीम के साथ महाकुंभ पहुंची हैं। उनका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वो ऑरेंज रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी को लेकर खबर आई है कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड टोनी बेग से शादी कर ली है। रेडिट पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें शादी का केक नजर आ रहा है। केक पर NF और TB लिखा है। इसके साथ ही उनके पार्टनर ने अपनी स्टोरी पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें नरगिस के हाथ में रिंग दिख रही है। हालांकि उनकी शादी की पुष्टि नहीं हुई है।
फराह खान जो इस वक्त सेलिब्रिटी मास्टर शेफ की होस्ट हैं, वो मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस शो के दौरान होली को छपरी लड़कों का त्योहार बताया था, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ और अब इस मामले में फराह के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। ये एफआईआर किसी और ने नहीं बल्कि विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने उनके खिलाफ करवाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे..
सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव उनकी भूमिका निभाने वाली है। खुद सौरव गांगुली ने ये बात कंफर्म की है।
हर तरफ विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का बोलबाल है। पीएम मोदी ने भी फिल्म को लेकर कहा है कि हर तरफ छावा की धूम है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी सिनेमा में महाराष्ट्र के योगदान की बात की। पीएम मोदी से तारीफ सुन विक्की कौशल और मेकर्स ने आभार जताया है।
PM Modi mentions the Chhaava movie during his speech…
— Mr Sinha (@MrSinha_) February 21, 2025
Islamic ecosystem was already rattled, it will give them some extra pain… pic.twitter.com/ZqwkmUxwql
हिना खान के कैंसर को लेकर रोजलिन ने दावा किया था और उनकी मेडिकल रिपोर्ट दिखाते हुए बताया था कि उन्हें सेकंड स्टेज कैंसर है, जिसे हिना सिंपैथी के लिए थर्ड स्टेज बता रही हैं। अब इसका हिना ने अपने तरीके से जवाब दिया है।
प्रसिद्ध व्लॉगर शेनाज ट्रेजरी ने खुलासा किया कि इंडियाज़ गॉट लेटेंट विवाद के बाद उन्होंने एक ब्रांड डील खो दी। “मैं एक मैराथन मंच के साथ हाथ मिलाने जा रहा था। वास्तव में, वे इक्विटी की पेशकश कर रहे थे। अल्लाहबादिया विवाद के बाद उन्होंने मुझे प्रोजेक्ट से हटा दिया, जो बहुत परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ उसके बाद वे मशहूर हस्तियों या प्रभावशाली लोगों को रखने का जोखिम नहीं उठा सकते। अगर आप कुछ कहेंगे तो कोई आकर हमें बंद कर देगा, ये बहुत बड़ा नुकसान है, ब्रांड अभी थोड़ा सावधान हो रहे हैं।
सप्ताह की अंतिम चुनौती में असफल होने पर अभिनेत्री आयश जुल्का को शो से बाहर कर दिया गया। आयशा ने दूसरे सप्ताह में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में एंट्री की थी।