Entertainment News Updates: Bigg Boss के घर में टाइम गॉड के लिए टास्क हुआ था। जिसमें दो टीमें बाटी गई थीं। श्रुतिका अर्जुन घर की टाइम गॉड बनी हैं और उन्हें बिग बॉस ने स्पेशल पावर दी है। श्रुतिका दो हफ्तों के लिए एलिमिनेशन से बच गई हैं। राधिका आप्टे हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी। अब एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और बताया है कि ये तस्वीरें डिलीवरी से एक हफ्ते पहले की हैं और इस वक्त उनके शरीर में बहुत दर्द और सूजन थी। मुकेश खन्ना को सोनाक्षी सिन्हा ने करारा जवाब दिया था, जिसके बाद शत्रुघन सिन्हा ने भी उन्हें खरी खोटी सुनाई है। शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और अगर वह रामायण से जुड़ा जवाब नहीं दे पाईं तो इसका मतलब ये नहीं कि वो एक अच्छी हिंदू नहीं हैं। कृति सेनन का नाम पिछले कई दिनों से कबीर बहिया से जोड़ा जा रहा था, अब एक्ट्रेस दुबई में परिवार की एक शादी में कबीर बहिया का हाथ थामें नजर आईं। एक्ट्रेस की तस्वीर इटरनेट पर वायरल हो रही है।

Live Updates
19:36 (IST) 18 Dec 2024
तापसी पन्नू ने 'Gandhari' के लिए शुरू की शूटिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपकमिंग फिल्म Gandhari को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है और इसके सेट से तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें उनका अलग ही लुक देखने के लिए मिल रहा है। हालांकि, उनका फेस रिवील नहीं किया गया है।

18:45 (IST) 18 Dec 2024
15 साल पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को ऑफर हुई थी भंसाली की 'हीरामंडी'

इस साल 2024 की बहुचर्चित वेब सीरीज 'हीरामंडी' ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी और गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सीरीज रही। संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, ताहा शाह बदुशा और मनीषा कोइराला जैसे स्टार्स ने अहम रोल प्ले किया था। इसे 1 मई, 2024 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। ऐसे में अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने खुलासा किया कि ये सीरीज उनको 15 साल पहले ही ऑफर हुई थी। लेकिन, वो इसमें कास्ट नहीं हो पाई थीं। पढ़िए पूरी खबर...

17:52 (IST) 18 Dec 2024
आलिया कश्यप की मां ने शेयर की बेटी की शादी की अनदेखी तस्वीरें

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने 11 दिसबंर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। ऐसे में इन दिनों वो अपने हनीमून को इन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच आलिया की मां ने बेटी की शादी की अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें कपल को पहले रजिस्टर मैरिज करते हुए देखा जा सकता है।

16:51 (IST) 18 Dec 2024
फिर से चालू हुआ अर्चना पूरन सिंह का यूट्यूब चैनल

अर्चना पूरन सिंह को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि उनका यूट्यूब चैनल हैक कर लिया गया है। इसकी वजह से वो काफी परेशान हो गई थीं। ऐसे में अब उनका यूट्यूब चैनल एक बार फिर से शुरू चालू हो चुका है। वो अपने नए एपिसोड के साथ वापसी करने वाली हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दी है और बताया कि वो इस एपिसोड में बताएंगी कि हैकिंग के बाद उनके परिवार के साथ क्या क्या हुआ है।

15:50 (IST) 18 Dec 2024
जब राज कपूर के निधन की खबर से टूट गई थीं दीप्ति नवल

राज कपूर के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद करते हुए दीप्ति नवल ने बताया कि वो टूट गई थीं। उन्होंने कहा, “जहां कैब मिली, मैंने कैब ली, जहां ऑटो मिला, मैंने ऑटो लिया और बस अंदर (शमशान घाट) घुस गई। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जा रहा था और चिता पहले से ही जल रही थी। मैं वहां खड़ी थी। चुप। हैरान। अचानक मुझे महसूस हुआ कि मैं वहां एकमात्र महिला थी जो वहां मौजूद थी। मुझे अहसास हुआ कि अंतिम संस्कार में परिवार द्वारा महिलाओं को एक सीमा से आगे जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अनजाने में मैंने राज जी को अंतिम अलविदा कहने के लिए इस सीमा को भी तोड़ दिया था।” खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

14:56 (IST) 18 Dec 2024
रणबीर कपूर संग फोटो लीक के बाद ऐसा हो गया था पाकिस्तानी एक्ट्रेस का हाल

शाहरुख खान की ‘रईस’ में काम कर चुकीं माहिरा ने बताया कि तलाक के बाद सिंगल मदर बनकर परवरिश करने में और करियर को मैनेज करने में कितनी परेशानी आती है। इसी बातचीत में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर संग सिगरेट के कश लगाते हुए लीक फोटो के बारे में बताया और उनको लगा कि सबकुछ खत्म हो गया। इसके बाद से वो कई सारे मेंटल इश्यूज फेज किए हैं। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

13:08 (IST) 18 Dec 2024
निखिल आडवाणी का बॉलीवुड पर बड़ा बयान

फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेसेस के लिए क्यों फीमेल हेयरस्टाइलिस्ट रखी जाती हैं। उन्होंने कहा, " अगर कोई मेल हेयर स्टाइलिस्ट उनकी गर्दन को छूता है तो महिला कलाकार अराउज हो सकती हैं।"

12:59 (IST) 18 Dec 2024
कंगना रनौत ने शेयर किया Emergency का पोस्टर

कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वो अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन अपने-अपने किरदार में नजर आ रहे हैं।

11:35 (IST) 18 Dec 2024
सोनाक्षी-शत्रुघन के बयान के बाद अब मुकेश खन्ना ने दी सफाई

मुकेश खन्ना ने अपने इंटरव्यू में सोनाक्षी को लेकर कहा था कि उनके पिता उन्हें ठीक सीख नहीं दे पाए। पहले सोनाक्षी ने उन्हें करारा जवाब दिया और फिर शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि उन्हें हिंदुओं का संरक्षक किसने बनाया। अब मुकेश खन्ना ने सफाई दी है और कहा कि उनका कोई इरादा नहीं था।

10:11 (IST) 18 Dec 2024
Pushpa 2 ने 13वें दिन कमाये इतने करोड़

Pushpa 2 ने 164 करोड़ से ओपनिंग की थी और सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो अब तक ये फिल्म भारत में 953.3 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

09:15 (IST) 18 Dec 2024
ऑस्कर 2025 की रेस से बाहर हुई आमिर खान की Laapataa Ladies

अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों की सूची की घोषणा की, जिसमें किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' शामिल नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

08:38 (IST) 18 Dec 2024
लंबे समय बाद नजर आए अक्षय-ट्विंकल के बेटे आरव

बीती रात मुंबई में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव अपनी बहन नितारा के साथ नजर आए। आरव को देख फैंस काफी खुश हैं।

08:33 (IST) 18 Dec 2024
राधिका आप्टे ने शेयर की मेटरनिटी शूट की तस्वीरें

राधिका आप्टे ने अपने मेटरनिटी शूट की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही बताया है कि ये डिलीवरी से एक हफ्ते पहले की हैं, जिस वक्त उनके पेट में लगातार दर्द था और शरीर में सूजन आई हुई थी।

08:31 (IST) 18 Dec 2024
सोनाक्षी सिन्हा के बाद पिता शत्रुघन ने लगाई मुकेश खन्ना को फटकार

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में शत्रुघन सिन्हा ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि किसी को रामायण पर एक सवाल का जवाब नहीं देने से सोनाक्षी से दिक्कत है। सबसे पहले, इस व्यक्ति को रामायण से संबंधित सभी चीजों में विशेषज्ञ होने के लिए क्या योग्य बनाता है? और उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक किसने बनाया है? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...