बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) 90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा में से एक रही हैं। उन्होंने शुरू से ही अपनी शर्तों पर फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनके किरदार भी काफी पॉपुलर हुए हैं। इसी में से एक फिल्म ‘दुश्मन’ (Dushman) भी रही थी, जिसे आज यानी कि 29 मई, 2023 को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर फिल्म का हिस्सा होने पर खुशी जताई है। आशुतोष राणा के किरदार को भी याद किया है। लेकिन क्या आपको पता उन्होंने पहले फिल्म में काम करने से मना कर दिया था? चलिए आज इस खास मौके पर आपको फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें आपको बताते हैं।

फिल्म ‘दुश्मन’ में काजोल के साथ संजय दत्त और आशुतोष राणा ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इसमें आशुतोष का विलेन का रोल आज भी भुलाए से भुलाता नहीं है। उन्होंने अपने किरदार से सभी को डरा दिया था। वहीं, काजोल ना केवल एक्टर की भूमिका बल्कि सीन को लेकर भी बुरी तरह डर गई थीं। उन्होंने पहले फिल्म कहानी जब सुनी तो काम करने से ही मन कर दिया लेकिन जब बात बनी तो उस सीन को आज तक नहीं देखा। मूवी को छोड़ने की बात एक्ट्रेस ने खुद कबूली थी।

काजोल ट्वीट।

काजोल ने क्यों छोड़ दी थी फिल्म?

काजोल ने एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर बताया था कि इसकी निर्देशिका तनुजा चंद्रा उनके पास गई थीं। फिल्म में एक्ट्रेस को यौन दुष्कर्म का सीन करना था, जिसके लिए वो तैयार नहीं थीं। इस वजह से शुरुआत में कहानी सुनने के बाद काम करने से ही मना कर दिा था। लेकिन बाद में पूजा भट्ट और तनुजा ने इस सीन को लेकर एक्ट्रेस को कहा कि वो बॉडी डबल करवाएंगे, जिसके बाद काजोल ने फिल्म को करने के लिए हां कर दिया था।

काजोल ने इस सीन को आज तक नहीं देखा

काजोल ने बताया था कि फिल्म ‘दुश्मन’ उनकी अहम फिल्मों में से एक रही हैं। वो इसके एक सीन को आज भी सोचती हैं तो डर जाती हैं। इससे उनकी रूह तक कांप जाती है। यही वजह है कि उन्होंने अब तक इस सीन को नहीं देखा। जब कभी भी एक्ट्रेस इस मूवी को देखती हैं तो वो सीन नहीं देखती हैं। वो या तो आंखें बंद कर लेती हैं या फिर कहीं चली जाती हैं। उन्हें इस सीन ने काफी डिस्टर्ब कर दिया था। ये कोई और सीन नहीं बल्कि दुष्कर्म वाला ही सीन होता है, जिसे फिल्म में काफी डरावना फिल्माया गया है।

आपको बता दें कि ‘दुश्मन’ में एक्ट्रेस के साथ संजय दत्त ने खास भूमिका निभाई है। वहीं, आशुतोष राणा ने दमदार खलनायक का रोल प्ले किया है। उनके रोल को तो लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं। मूवी को काफी पसंद किया गया था।