Bhojpuri Actress: सिनेमा जगत में एक्टर्स का को-एक्ट्रेस से प्यार और विवाद पुराना मामला रहा है। 80-90 के दशक से ये चीजें चली आ रही हैं तो आज के समय में कलाकारों के बीच सेट पर प्यार और फिर बाद में वाद-विवाद में गंभीर आरोप लगाने का सिलसिला आम रहा है। इसे बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ और भोजपुरी तक भी अछूती नहीं रही हैं। ऐसे में आज आपको भोजपुरी की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे बता रहे हैं, जो फिल्मों के जरिए स्क्रीन पर आतीं तो सीटियां बज जाती हैं। लेकिन, उनके प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिंदगी के विवाद फिल्मों से ज्यादा चर्चा में रहे हैं। शादीशुदा मर्द से अफेयर से लेकर खेसारी पर न्यूड फोटो रखने का आरोप तक लगा चुकी हैं, जिस पर खूब बवाल मचा था और उन्होंने इस कॉन्ट्रोवर्सी से काफी लाइमलाइट चुराई थी। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

अगर आप अब तक उस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं। दरअसल, दो बच्चों के पिता से अफेयर और खेसारी पर गंभीर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी हैं। एक समय था जब स्क्रीन पर काजल राघवानी और खेसारी की जोड़ी हिट थी। दोनों ने साथ में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनकी केमिस्ट्री इस कदर हिट रही है कि लोग सच में दोनों को पति-पत्नी मानने लगे थे। बाकि अफेयर के चर्चे अक्सर रहते थे। लेकिन, जब इनके बीच विवाद हुआ तो काजल राघवानी ने रिलेशनशिप की बात को कबूल लिया और खुलासा किया कि वो 5 साल तक खेसारी के साथ रिश्ते में रही थीं।

अब आप सोच रहे होंगे कि काजल राघावानी के बारे में आज क्यों बता रहे हैं। दरअसल, काजल राघवानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो गुजरात से ताल्लुक रखती हैं और भोजपुरी से पहले गुजराती फिल्मों में काम करती थीं। 35 साल की उम्र में वो अब भी सिंगल हैं।

काजल राघवानी का दावा- खेसारी ने दिया शादी का झांसा

काजल राघवानी ने खेसारी से विवादों के बीच कई यूट्यूब चैनल्स से बात की थी। इस दौरान उन्होंने खेसारी पर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया था। काजल ने दावा किया था कि खेसारी ने उनसे दो साल में पत्नी चंदा देवी और दोनों बच्चों को छोड़कर उनसे शादी रचाने का वादा किया था। इतना ही नहीं, काजल ने कहा था कि वो उनके साथ पत्नी की तरह रहीं। पत्नी की तरह ही उनकी सेवा करती थीं। उनके हाथ पैर तक दबाए। हालांकि, बाद में खेसारी का भी इस बयान आया था कि उनके बीच प्यार कभी था ही नहीं और ना ही उन्होंने कोई वादा किया था। क्योंकि वो शादीशुदा थे।

खेसारी फोन में रखते हैं लड़कियों की न्यूड फोटो- काजल राघवानी

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का विवाद इतनी आसानी से बंद नहीं हुआ था। बल्कि विवादों के बीच एक्ट्रेस ने ये भी आरोप लगाया था कि खेसारी अपने फोन में लड़कियों की न्यूड फोटोज रखते हैं। काजल ने दावा किया था कि वो जिस लड़की से वीडियो कॉल पर बात करते हैं वो सामने न्यूड होती है। उसके स्क्रीनशॉट लेकर अपने फोन में रखते हैं। हालांकि, उनके इस आरोप पर खेसारी ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

कैसे शुरू हुआ था खेसारी-काजल का विवाद?

बहरहाल, खेसारी और काजल की जोड़ी अब अलग हो चुकी है। आपको बता दें कि पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका है। लेकिन, लखनऊ के एक अवॉर्ड शो में दोनों के बीच पैचअप हो गया था। इसके बाद वो साथ में स्टेज शो भी करते हुए दिखे थे। इस दौरान काजल को खेसारी ने किस भी किया था, जो काफी चर्चा में रहा था। लेकिन, पैचअप के कुछ समय के बाद ही इनके बीच फिर विवाद हो गया। ये तब शुरू हुआ जब खेसारी शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पहले काजल के साथ हुए विवाद पर बात करते हुए कहा था कि अगर कोई डिफेंडर छोड़कर ऑटो पर बैठेगा तो उसे कौन भाव देगा। इसके बाद तो बवाल ही खड़ा हो गया था।
’25 साल की लड़की 4 जगह…’, अनिरुद्धाचार्य के इस भद्दे बयान पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, कहा- ‘एक बस कंडक्टर से…’