Dinesh Lal Yadav Nirahua Kissa: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ आज किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टेज शोज से की थी और उनका पहला एलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ साल 2003 में हिट हुआ था, जिसके बाद दिनेश लाल को निरहुआ के नाम से पहचान मिली थी। ऐसे में अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ से जुड़ी किस्सा शेयर करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्टेज पर एक बार एक शख्स ने उनकी कॉलर आकर पकड़ ली थी क्योंकि वो ‘निरहुआ सटल रहे’ नहीं गा रहे थे। चलिए बताते हैं भोजपुरी स्टार का रिएक्शन कैसा था।

दरअसल, निरहुआ एक बार रजत शर्मा के शो ‘आपकी अदालत’ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई किस्से और स्ट्रगल के साथ ही भोजपुरी सिनेमा के बारे में बात की थी। इसी बीच भोजपुरी स्टार ने उस किस्से के बारे में भी बताया जब शख्स ने स्टेज पर आकर उनकी कॉलर पकड़ ली थी। इस पर उनका जो रिएक्शन था वो देखने लायक था।

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इस किस्से के बारे में बात करते हुए बताया, ‘गाजीपुर में एक शो था और शो में लोग कोई भी कार्यक्रम शुरू करने से पहले मां की वंदना करते हैं। देवी गीत गाते हैं। सरस्वती वंदना की जाती है और वो वंदना जैसे ही मैं शुरू करता, पब्लिक में से एक आदमी आया और बोला बंद करो। निरहुआ सटल रहे गाओ। हम बोले ठीक है भइया तो रात भर गाएंगे। पहले मां की वंदना कर लेने दो।’

शख्स दी मारने की धमकी

निरहुआ आगे बताते हैं, ‘उसने बोला ना। नहीं करने देंगे। हम बोले भइया अगर हम वंदना नहीं करेंगे तो आगे नहीं गाएंगे हम। अब वो एकदम जिद्द पर अड़ गया। कॉलर पकड़ लिया मेरा। कॉलर पकड़ लिया तो मैं भी अहीर का बेटा हूं अंदर से अहीर जाग गया उठाकर पटक दिया उसको वहीं स्टेज पर। स्टेज पर उठाकर पटक दिया और हम लोग ना सर गाते थे बिरहा गाते थे। हमारे हाथ में लोहे का करताल होता था। बजाते थे। करताल लिए और बोले यही…खेला खत्म कर दूंगा यहीं।।’ इशारे से भोजपुरी स्टार कहते हैं कि वो इसी से मार देंगे।

आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का स्ट्रगल एलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ से खत्म हुआ था। इसी एलबम के हिट के बाद एक्टर ने पहली बार सफलता का स्वाद चखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था। आज वो एक्टर, सिंगर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर और बीजेपी नेता भी हैं। रजनीकांत की ‘कुली’ ने रिलीज से पहले कमा लिए 250 करोड़, 375 करोड़ है बजट, सुबह 6 बजे शुरू होगा फर्स्ट शो