Ashoke Pandit: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से कृषि सुधार बिल को वापस लेने की मांग की है। इस पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी रिएक्ट किया है। सोनिया गांधी की मांग पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कांग्रेस लीडर से पूछा है कि क्या सोनिया गांधी को तीनों कानून का सही से पता है? क्या उन्होंने इन्हें पढ़ा और समझा है? अशोक पंडित ने सोनिया को लेकर ये ट्वीट किया जिस पर लोगों ने भी जवाब देने शुरू कर दिए।

अशोक पंडित ने अपने पोस्ट में सोनिया गांधी से सवाल करते हुए कहा- ‘क्या आपको याद है ये वही फार्मर बिल है जिसकी कांग्रेस पार्टी पहले डिमांड कर रही थी। वैसे क्या सोनिया गांधी ने ये बिल पढ़े भी हैं? अगर हां तो क्या सही से समझा भी है?’ यूजर्स भी इस पोस्ट पर चुटकी लेने लगे। इस पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा- राहुल गांधी जी एक्सप्लेन करेंगे। डिटेल में कि सोनिया जी ने क्या समझा बिल से। बस इटली से राहुल जी के आने का इंतजार है, वेट कीजिए।

एक ने कहा- ये कांग्रेस के मेनिफेस्टो में था। और अब बीजेपी ने इसे इंप्लिेंट किया। इसलिए अब वह इसे अपोज करेंगे। अगली बार के लिए फिर से मेनिफेस्टो तैयार करना है। एक यूजर बोलता- आपसे ज्यादा लगता है किसी और को समझ नहीं आया ये कानून। आप क्यों नहीं जाकर किसानों को समझाते दिल्ली बॉर्डर पर जो इकट्ठे हुए हैं ठंडी में। जाइए समझाइए उन्हें। तो वहीं एक यूजर ने मस्ती में लिखा- भूरी काकी और पढ़ाई?

बता दें, 26 नवंबर 2020 से किसान दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और धरने पर बैठे हैं। केंद्र सरकार के साथ अभी तक उनकी सात दौर की वार्ता हो चुकी है। फिर भी कोई हल नहीं निकल पाया है। किसान केंद्र सरकार द्वारा लाए तीनों बिलों पर सहमत नहीं हैं और वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार लगातार किसानों को कह रही है कि वह भरोसा रखें। इन बिलों से किसान का विकास ही होगा नुकसान नहीं।