दुनियाभर की बड़ी-बड़ी हस्तियां अनंत अंबानी और राधिका मार्चेंट की बिग फैट इंडियन वेडिंग में शामिल होने आई हैं। ऐसे में अपने क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े सितारे कैसे पीछे रह जाते। तो इसी कड़ी में कई सितारे देखने को मिले। हर कोई यहां अपने परिवार और पार्टनर के साथ यहां पहुंचा। सबसे पहले इस लिस्ट में शामिल हैं धोनी। फेमस क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी वाइफ साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे। इसके साथ ही यहां हार्डिक पंड्या को देखा गया जो पूरी तरह से इस मौहल को जी रहे थे और खूब मस्ती करते नजर आए। साथ ही कुछ और क्रिकेटर्स भी पहुंचे। आइए, एक नजर डाल लेते हैं।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी

अथिया और केएल राहुल ने लगभग पांच साल तक डेटिंग के बाद 2023 में शादी की। ये नया-नया जोड़ा खूबसूरत अंदाज में इस शादी में पहुंचा। केएल राहुल और अथिया शेट्टी सिंपल पर बहुच क्लासी लग रहे थे।

युजवेंद्र चहल और धनश्री

युजवेंद्र चहल और धनश्री भी शादी में साथ नजर आए। धनश्री हमेशा की तरह खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके नेकलेस ने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया था। साथ ही उन दोनों का गेटअप काफी खूबसूरत लग रहा था।

जसप्रित बुमरा और संजना गणेशन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में जसप्रित बुमरा अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ पहुंचे। इस मौके पर संजना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। लोगों की नजर उनके लहंगे से हट नहीं रही थी।

अंत में हार्डिक पंड्या अकेले ही नजर आए। लेकिन, वो बाकी लोगों के साथ मिलकर मस्ती कर रहे थे। बारात में नाचने से लेकर गाना गाने तक और डीजे पर डांस करने तक उन्हें अलग-अलग मौकों पर पूरी तरह से एंजॉय करते हुए देखा गया।