देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से हैवानियत हुई है। शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की को चाकू और पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से हैवानियत हुई है।

मृतका की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी साक्षी (16 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, आरोपित की पहचान मोहम्मद सरफराज के बेटे मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है। शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने आरोपित साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।

इस निर्मम हत्या को अंजाम देने वाले हत्यारे के बारे में कई सवाल उठाए जा रहे हैं। फिल्मममेकर अशोक पंडित ने आरोपी के कलावा बांधने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने हत्यारे साहिल की तुलना मुंबई आतंकी हमलों में गिरफ्तार हुए अजमल कसाब से की है।

अशोक पंडित ने साहिल की कसाब से की तुलना

पुलिस के साथ आरोपी की फोटो को शेयर कर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा कि “ऐसे अपराधी को बिना हथकड़ी और बिना हथियार के पुलिस अधिकारी कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं। अन्य पुलिस अधिकारी कहां हैं? क्या उसे हथकड़ी लगाकर पुलिस वाहन में नहीं रखा जाना चाहिए। यह सरासर बेरहमी है। उसके और कसाब के बीच कलावा कॉमन है।”

अशोक पंडित ने पुलिस पर कई सवाल उठाए हैं, उन्होंने यह भी पूछा कि पुलिस के पास हथियार क्यों नहीं हैं। इस बीच हत्यारे साहिल की साजिश पर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि साहिल ने पुलिस से बचने के लिए हाथ में कलावा बांधा था। साहिल कलावा बांधकर हिंदू लड़के जैसे दिखना चाह रहा था ताकि वो पुलिस की नजरों से बचा रहे। रिपोर्टों के मुताबिक साहिल कलावा के जरिए अपनी पहचान पहले भी छिपाता रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बता दें कि साक्षी रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। कई बार चाकू से वार किए। इसके बाद छह बार लड़की पर पत्थर पटका। इस दौरान साहिल लगातार उसे लात से मारता रहा। आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।