बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ द जेंडर केज’ फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने प्रमोशन के लिए फिल्म के लीड एक्टर, हॉलीवुड स्टार विन डीजल को भारत आने का न्यौता भेजा है। बता दें कि फिल्म के प्रमोशन के लिए विन के भारत आने को लेकर लगातार संदेह बना हुआ था। हालांकि इस कन्फ्यूजन को दीपिका पादुकोण ने दूर कर दिया है। दीपिका ने आज (3 जनवरी 2016) को ट्वीट करके अपने फॉलोअर्स के लिए ट्वीट करके लगभग यह जाहिर कर दिया है कि विन भारत आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि आम तौर अंग्रेजी में ट्वीट करने वाली दीपिका ने अपने कोस्टार के लिए यह ट्वीट हिंदी में लिखा है। दीपिका ने लिखा- विन, इंडिया बेसब्री से तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है! जल्द ही मुलाकात होगी, 12 और 13 जनवरी को! हम सबका ढेर सारा प्यार! बहुत संभव है कि दीपिका ने ऐसा विन को भारतीय फीलिंग देने के लिए किया हो।
मालूम हो कि, फ़िल्म 14 जनवरी को भारत में रिलीज़ होने जा रही है, हालांकि विश्व के अन्य देशों में इसकी रिलीज डेट 20 जनवरी रखी गई है। इस तरह सबसे पहले फिल्म को भारत में ही रिलीज किया जाएगा। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब किसी विदेशी फिल्म को भारत में पहले रिलीज किया जा रहा है, इससे पहले जंगल बुक अमेरिका के मुकाबले एक हफ्ते पहले भारत में रिलीज हुई थी। साथ ही जी.आई.जोई रिटैलिएशन, मिशन इंपॉसिबल-4, एक्स मेन एपोकेलिप्स भी भारत में पहले रिलीज की गई है। विन की भारत में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ सीरीज को भारत में खूब पसंद किया गया। फिल्म में दीपिका इस फिल्म में सेरेना नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका के बाद विश्व स्तर पर अपनी छवि बनाने जा रही दीपिका दूसरी भारतीय एक्ट्रेस हैं।
तमाशा की एक्ट्रेस ने कहा कि इंटरनेशनल प्रोजेक्ट करते समय मुझे प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह अपने एक्सेंट में किसी तरह के बदलाव नहीं करने पड़े। दीपिका ने फिल्म में अपने इंडियन एक्सेंट के साथ ही डायलॉग डिलिवर किए। उनकी इस फिल्म में विन डीजल, डोनी येन, टोनी जा, नीना डोबरेव और बहुत से मशहूर हॉलीवुड एक्टर नजर आएंगे। ये एक्शन फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।
https://twitter.com/deepikapadukone/status/816094435645607936?ref_src=twsrc%5Etfw