दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ 3 महीने की हो चुकी है। उनकी बेटी का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था और अब जब वो तीन महीने की हुई है तो उसकी दादी यानी रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी ने बहुत ही नेक काम किया है। उन्होंने अपने बाल डोनेट किए हैं और इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। इसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी थर्ड मंथ बर्थडे मेरी डार्लिंग दुआ। इस खास दिन को प्यार और आशा से मार्क कर रही हूं। जैसे-जैसे हम दुआ के बड़े होने की खुशी सेलिब्रेट करते हैं, हमें गुडनेस और काइंडनेस की पावर भी याद आती है। आशा है कि यह छोटा सा काम कठिन समय से गुजर रहे किसी इंसान को कंफर्ट और कॉन्फिडेंस दे सकता है।” पोस्ट में चोटी बनाए होने से लेकर बाल कटवाने तक की कुछ तस्वीरें नजर आ रही हैं।
अंजू भवनानी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार मिल रहा है। दुआ के जन्म से पहले रणवीर की मां ने आने वाले बच्चे को लेकर खुशी और एक्साइटमेंट जाहिर किया था।
बता दें कि मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण अपनी बेटी के साथ अपनी मां के साथ बेंगलुरु में अपने घर रह रही थीं। सोमवार को वो बेटी को लेकर मुंबई लौटी हैं। दीपिका को बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इससे पहले उन्हें मां बनने के बाद पहली बार दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में देखा गया था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अब तक अपनी बेटी की सिर्फ एक ही फोटो शेयर की है। दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने बच्चे के नाम और उसके मतलब का खुलासा किया था और उसके साथ दुआ के छोटे-छोटे पैरों की तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “दुआ पादुकोन सिंह | दुआ ‘दुआ’: जिसका अर्थ है एक प्रार्थना। क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। दीपिका और रणवीर।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
