पठान (Pathan) से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के ट्रैक बेशर्म रंग (Besharam Rang) ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गाने में दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज बिकिनी पहनी थी और इसे भगवा से जोड़ते हुए बेशर्म रंग कहने पर कई लोगों ने गाने का और शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का विरोध किया गया। यह सब तब शुरू हुआ जब मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका के गाने में भगवा बिकनी के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई। उन्होंने यह भी कहा कि पठान में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं, और मध्य प्रदेश में फिल्म को बैन करने की धमकी भी दी।

इसके बाद कई नेताओं ने इसका विरोध किया। वे गाने के टाइटल से भी खुश नहीं थे। तमाम विरोध के बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान‘ आखिरकार आज 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। बेशर्म रंग गाने में कुछ मामूली बदलावों के साथ दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को गाने में बरकरार रखा गया है।

सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) ने पहले पठान निर्माताओं को फिल्म में कुछ संपादन करने के लिए कहा था और थियेटर में रिलीज से पहले नया एडिटेड वर्जन पेश करने को कहा था। इसके बाद भी फाइनल कट में दीपिका पादुकोण की ऑरेंज बिकिनी नहीं हटाई गई है और सेंसर ने इसे हरी झंडी दे दी थी। हालाँकि, बेशरम रंग में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं।

बेशर्म रंग गाना विवाद (Besharam Rang Song)

‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज होने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुका था। यह गाना 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था। गाने ने स्पेन में शूट किया गया था, जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान साथ डांस करते दिखे। उनकी केमिस्ट्री शानदार दिखी। जहां दीपिका पादुकोण अपने बेबाक मूव्स से पारा बढ़ाती दिखी वहीं शाहरुख खान भी अपने लुक से लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब होते हैं।

पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार साथ आए हैं। फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और यश राज फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह YRF स्पाई यूनिवर्स में चौथी किस्त है। फिल्म 25 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस सप्ताहांत के साथ तमिल और तेलुगु में डब संस्करणों के साथ रिलीज़ हुई। फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं। पठान का म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है।