मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो भगवा रंग में रंगी नज़र आ रही हैं। भगवा रंग के सूट में सपना चौधरी अपने फैंस को दीवाना बना रही हैं। भगवा रंग का सूट और हाथों में रिंग उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। सपना चौधरी ने अपनी यह तस्वीर बीते रविवार (12 अगस्त) को शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा ‘हैप्पी संडे, बहुत मजे कीजिए।’ तस्वीर में सपना चौधरी की स्माइल को इंस्टाग्राम पर अब तक कई लोगों ने देखा है।

आपको बता दें कि इससे पहले सपना चौधरी ने मशहूर गायक मीका सिंह के गाने ‘मिलेगी-मिलेगी’ पर धमाकेदार परफॉरमेंस दिया था। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली फिल्म के इस गाने पर उनके लटके-झटके ने लोगों पर बिजलियां गिराई थी। इस परफॉरमेंस के दौरान सपना चौधरी हरे रंग की सलवार कमीज में नजर आई थीं।

सपना चौधरी इससे पहले ‘बिग बॉस सीजन 11’ में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के घर के अंदर भी सपना चौधरी को काफी पसंद किया गया था। हाल ही में सपना चौधरी ने बॉलीवुड नाइट की भी कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किये थे। यह तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आई थी। बॉलीवुड नाइट का आय़ोजन दिल्ली में किया गया था। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी ने मशहूर बॉलीवुड गाना ‘हम्मा-हम्मा’ और ‘कर गई चूल’ पर धमाकेदार परफॉरमेंस दिया था। सपना चौधरी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में WWE के रिंग में राखी सावंत के साथ भी लटके-झटके दिखाए थे।