प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के बाद आए दिन दोनों स्टार्स खबरों में छाए रहते हैं। निक और प्रियंका जहां भी एक साथ पहुंते हैं सारा लाइमलाइट उनकी तरफ दौड़ पड़ता है। अब खबर आ रही है कि प्रियंका निक डांस रिएलिटी शो ‘डांस प्लस 4’ में भी नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा संग निक जोनस को स्टार प्लस के शो डांस प्लस 4 के लिए गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया जा सकता है।
‘डांस प्लस 4’ 6 अक्टूबर से स्टार प्लस पर ऑनएयर किया जा रहा है। शो हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे प्रसारित किया आता है। इस दौरान डांस प्लस अपने दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है और टैलेंटेड डांसर्स से रू-ब-रू कराता है। इस शो को डीआईडी फेम राघव जुयाल और सारेगामापा फेम सुगंधा मिश्रा होस्ट कर रहे हैं। शो में तीन जज हैं- पुनीत पाठक, शक्ति मोहन और धर्मेश। इसके अलावा शो में सुपर जज भी हैं-रेमो डिसूजा। यह शो डांस के दीवानों के बीच बहुत पॉपुलर है।
बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं। ऐसे में निक जोनस भी प्रियंका के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए भारत आए थे। निक जोनस को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि निक अब कुछ ही विजिट के बाद मुंबई को काफी हद तक जानने लगे हैं। निक जोनस और प्रियंका अपनी सगाई के बाद कई बार इवेंट्स पर साथ नजर आए।
https://www.instagram.com/p/BpZfF9NgDVo/?
इस बीच इंस्टाग्राम पर भी निक-प्रियंका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। कुछ वक्त पहले मुकेश अंबानी की बेटी की सगाई में निक और प्रियंका पहुंचे थे। तीन दिन का यह कार्यक्राम इटली में मनाया गया था जिसमें प्रियंका साड़ी पहन कर इस फंक्शन को अटेंड करती दिखी थीं। वहीं निक जोनस इस पार्टी में इंडोवेस्टर्न ड्रेस पहन कर आए थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर निक-प्रियंका के फैन्स द्वारा उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल की गई थीं।
https://www.instagram.com/p/BpZ9lNBA5PW/?

