अभिनेता अर्जुन कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये अर्जुन कपूर ने बताया कि उनकी COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और लिखा, ‘यह मेरा कर्तव्य है कि मैं आप लोगों को सूचित करूं कि मेरी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मेरे लक्षण एसिंप्टोमेटिक थे। मैंने खुद को डॉक्टरों-अथॉरिटी के निर्देश पर होम क्वारंटीन कर लिया है।’

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, ‘मैंआप सभी के सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देता हूं। समय-समय पर अपनी हेल्थ की जानकारी देता रहूंगा।’ आपको बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों देश के बंटवारे के बैकड्राप पर आधारित एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच उनके कोरोना के चपेच में आने की खबर आई है। उधर, फिल्म डायरेक्टर हार्दिक मेहता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले जया बच्चन को छोड़कर पूरा बच्चन परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था। अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या कोरोना संक्रमित हो गए थे। अमिताभ और अभिषेक को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। बीते दिनों अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने भी खुद के कोरोना से जंग जीतने की जानकारी दी थी। वहीं, बोनी कपूर के कई स्टाफ के कोरोना की चपेट में आने की खबर भी आई थी।

 

 

View this post on Instagram