दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर को जैसे बॉलीवुड की स्वक कोकिला कहा जाता है, ठीक वैसे ही भोजपुरी वर्ल्ड की बड़ा नाम शारदा सिन्हा भी हैं। उन्हें भोजपुरी की स्वर कोकिला कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में ढेरों लोक गीत गाए हैं। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी के साथ बज्जिका, मगही और मैथिली भाषा में भी गीत गाए हैं। मुख्यतः वो छठ गीतों के लिए फेमस हैं। छठ का महापर्व आने वाला है और इस मौके पर शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का गीत ना बजे ऐसा ही नहीं सकता है। श्रद्धालुओं के लिए उनके गानों के बिना छठ का पर्व अधूरा सा लगता है। इस साल वो छठ पर्व के मौके पर दिल्ली के एम्स में एडमिट हैं। वो कैंसर जूझ रही हैं। बीमारी के बावजूद भी उन्होंने छठ को सूना नहीं किया बल्कि उनका नया छठ गीत जारी किया गया है।

दरअसल, शारदा सिन्हा ने छठ के मौके पर अस्पताल से ही अपना नया गीत जारी किया है। इस गाने की रिकॉर्डिंग का शॉर्ट वीडियो उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि सिंगर गाने की लाइव रिकॉर्डिंग करते हुए नजर आ रही हैं। उनकी मधुर आवाज छठ पर्व को और भी खास बना देती है। इस गाने के बोल ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया’ है। इसे शारदा सिन्हा ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। इसे शारदा सिन्हा का कमबैक बताया जा रहा है। उनका ये गीत सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। लोग उनके जल्द ही ठीक होकर लौटने की कामना कर रहे हैं।

पिछले महीने हुआ था शारदा सिन्हा के पति का निधन

शारदा सिन्हा पर पिछले महीने ही दुखों का पहाड़ टूटा था। उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया था। पति के निधन के बाद उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। फिर उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि वो 2017-18 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। उनका इलाज मुंबई और दिल्ली के डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा था।

आपको बता दें कि शारदा सिन्हा को कई सम्मान भी प्राप्त हैं। इसमें बिहार गौरव, भोजपुरी कोकिला, बिहार रत्न, भिखारी ठाकुर सम्मान, मिथिला विभूति सहित कई अन्य सम्मानों के साथ पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे सम्मान शामिल हैं। सिंगर ने छठ के सैकड़ों गीत गाए हैं। उनकी आवाज में कोई भी गीत बजता है तो माहौल बन जाता है। छठ गीतों में उनका सबसे पॉपुलर गीत ‘पहिले पहिल छठी मइया’ है। इसके अलावा भी उनके कई गीत हैं, जो छठ पर बजते हैं तो लोग उनकी आवाज के साथ ही भक्ति में मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

Screen
Screen

गौरलतब है कि शारदा सिन्हा को गायिकी के लिए उनके पति ने काफी सपोर्ट किया था लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उनकी सास को उनका गाना गाना पसंद नहीं था। सास ने गाना छुड़वाने के लिए कई दिनों तक खाना-पीना तक छोड़ दिया था। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।