दिवाली के बाद लोगों को छठ का बेसब्री से इंतजार है। देश के कोने कोने में छठ का महापर्व भारतीय मनाते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के राज्यों में इसे सबसे ज्यादा लोग मानते हैं। इस पर्व की मान्यता लोगों के बीच काफी है। भोजपुरिया समाज इसे बड़ी ही धूम-धाम से मनाता है। इस खास मौके पर भोजपुरी स्टार्स भी पहले से ही खास तैयारियां करते हैं। हर साल नए गाने रिकॉर्ड करते हैं लेकिन, अगर छठ के मौके पर शारदा सिन्हा और कल्पना पटवारी का गाना ना बजे तो ये अधूरा सा ही लगेगा। इनके गानों और आवाज की मिठास के बिना ये अधूरा है। ऐसे में उनके इन गानों के साथ छठ 2024 को खास बना सकते हैं। देखिए टॉप 6 गाने…
छठ के बरतिया
सिंगर शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का गाना ‘छठ के बरतिया’ को यूट्यूब पर मिलियन्स व्यूज मिले हैं। ये उनके ट्रेंडिंग गानों में से एक है। गाने को साल 2022 में रिलीज किया गया था। इसमें टीवी एक्टर विशाल सिंह ने अहम रोल प्ले किया है। इस गाने के प्रोड्यूसर आदित्य देव हैं और इसकी गायिका शारदा सिन्हा हैं। उन्होंने ही गाने को कंपोज भी किया है। इसके लिरिक्स ह्रदय नारायण झा ने लिखे हैं।
पहिले पहिल छठी मइया
शारदा सिन्हा के हिट छठ गीतों में से एक गाना ‘पहिले पहिल छठी मइया’ (Pahile Pahil Chhathi Maiya) है। इसे साल 2016 में रिलीज किया गया था। इसे क्रांति प्रकाश झा और क्रिस्टीन ज़ेडेक पर फिल्माया गया था। गाने को आवाज शारदा सिन्हा ने ही दी है। वो इस गाने की कंपोजर भी हैं। 8 सालों में इस गाने को 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
दुखवा मिटाईं छठी मइया
शारदा सिन्हा इन दिनों दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट हैं और कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। इसी बीच हॉस्पिटल से ही उनका एक गाना ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया’ जारी किया गया है। इसे 30 अक्टूबर को यूट्यूब से जारी किया गया है और गाने को डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को शारदा सिन्हा के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसकी कुछ वीडियो क्लिप भी हैं, जो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं।
पहिले पहिले बानी कइले छठी मइया
भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अभिनीत छठ गीत ‘पहिले पहिले बानी कइले छठी मइया’ (Pahile Pahile Baani Kaile Chhathi Maiya) 5 साल पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से जारी किया गया है। इसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर इस गाने को फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ में फिल्माया गया है।
दर्शन देखाई दीही
कल्पना पटवारी की आवाज में छठ गीत ‘दर्शन देखाई दीही’ को पिछले साल नवंबर, 2023 में रिलीज किया गया था। इस गाने को एक्ट्रेस रितु चौहान पर फिल्माया गया था। वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना कल्पना के बेहतरान गानों में से एक है।
कांच ही बांस के बहंगिया
2 साल पहले कल्पना पटवारी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया गाना ‘कांच ही बांस के बहंगिया’ आज भी काफी सुना जाता है। ये सिंगर के बेहतरीन छठ गीतों में से एक है।
गौरतलब है कि शारदा सिन्हा ने हॉस्पिटल में होने के बाद भी एक नया गाना रिलीज किया है। इसका टाइटल ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया’ है। इसे हाल ही में रिलीज किया गया है। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
